Upcoming Releases: पूरे वीक मनोरंजन होगा अपरंपार, थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगे 11 लेटेस्ट थ्रिलर
New Movie Releases: मनोरंजन जगत की तरफ से इस वीक भी लेटेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली हैं। जिनमें 11 मोस्ट अवेटेड मूवीज, सीरीज और शोज के न ...और पढ़ें

इस वीक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies Releasing This Week: फरवरी महीने का तीसरा सप्ताह आज से शुरू हो गया है। हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि मनोरंजन जगत की तरफ से इस वीक क्या कुछ नया आने वाला है।
इस आधार पर हम आपको 16 से लेकर 22 फरवरी तक सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक रिलीज होने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से अपकमिंग लेटेस्ट थ्रिलर के नाम शामिल हैं।
रियलिटी चेक: इनसाइड अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल (Reality Check: Inside America’s Next Top Model)
अगर आप भी मॉडलिंग के फील्ड में रुचि रखते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 16 फरवरी यानी आज से रिलीज होने वाली डॉक्युमेंट्री सीरीज रियलिटी चेक: इनसाइड अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल को देखना बिल्कुल भी न भूलें। इस सीरीज में अमेरिका की टॉप मॉडल्स के पर्दे की पीछे की कहानी को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें- 700 करोड़ कमाने वाली Action Thriller ने OTT पर मचाया गदर, सालभर तक ट्रेंडिंग लिस्ट में रही 175 मिनट की फिल्म
56 डेज (56 Days)
साइकोलॉजिकल थ्रिलर के तौर पर हॉलीवुड सिनेमा की वेब सीरीज 56 डेज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 18 फरवरी से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ये सीरीज कैथरीन रयान हॉवर्ड के बेस्टसेलर उपन्यास से प्रेरित है। अगर आप भी साइको थ्रिलर देखने का शौक रखते हैं, तो ये आपके एक रोमांचक सीरीज साबित होगी।
खबरें और भी
-1771235857887.jpg)
चथा पाचा (Chatha Pacha)
मलयालम सिनेमा की एक्शन कॉमेडी फिल्म चथा पाचा की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाली 19 फरवरी को इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाना है।
-1771235872357.jpg)
द नाइट एजेंट 3 (The Night Agent Season 3)
गेब्रियल बासो स्टारर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज द नाइट एजेंट तीसरा सीजन आने वाला है। जिसको 19 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि सीरीज के पिछले 2 सीरीज सफल रहे हैं।
-1771235881999.jpg)
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri)
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब ये फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। 19 फरवरी 2026 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
-1771235891189.jpg)
कैनेडी (kannedy)
सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 3 साल बाद अब निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म कैनेडी ओटीटी पर रिलीज के लिए कमर कस चुकी है। 20 फरवरी को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज किया जाना है। इस मूवी में अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता राहुल भट्ट ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।

अस्सी (Assi)
अभिनेत्री तापसी पन्नू की अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म अस्सी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। निर्देशक अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को 20 फरवरी शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shaher Mein)
अस्सी के अलावा इस वीक सिनेमाघरों में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने शहर में को भी रिलीज किया जाना है। 20 फरवरी के दिन ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
-1771235921931.jpg)
लकी- द सुपरस्टार (Lucky: The Superstar)
तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लकी द सुपरस्टार को भी इस वीक ओटीटी पर रिलीज किया जाना है। 20 फरवरी 2026 को ये साउथ मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।
-1771235930341.jpg)
राक्षस (Raakshasa)
सस्पेंस थ्रिलर का जॉनर हमेशा से सिनेप्रेमियों का पसंदीदा रहा है। इस आधार पर 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन रिलीज होने वाली कन्नड़ सिनेमा की लेटेस्ट वेब सीरीज राक्षस आपको इस हफ्ते एंटरटेन करती हुई नजर आएगी।
-1771235938439.jpg)
बाफ्ता अवॉर्ड्स 2026 (BAFTA 2026)
फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा इस हफ्ते इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बाफ्ता के 79वें संस्करण का आयोजन किया जाना है। 22 फरवरी रविवार इस पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर ऑनलाइन देखने को मिलेगा।