Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर की Netflix पर बढ़ी डिमांड, टॉप ट्रेंडिंग में 109 मिनट की फिल्म

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:26 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वक्त 4 साल पुरानी एक फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स प ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये फिल्म

    2. 4 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    3. हिंदी सिनेमा की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स वह ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आता है। मौजूदा समय में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन इसके अलावा 4 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर भी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर खूब देखी जा रही है। 

    टॉप-10 ट्रेंडिंग मूवीज में इस मूवी का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। 

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं था, लेकिन फिर भी इसने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया। 109 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर की स्टोरी एक बुजुर्ग दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है। ये गरीब मां-बाप अपने बेटे की पढ़ाई के लिए सूबे के साहूकार  से कर्जा लेते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Neena Gupta को डायरेक्टर ने सेट पर दीं गंदी-गंदी गालियां, एक्ट्रेस बोलीं- 'पैसे चाहिए थे ना...'

    vadhonott (1)

    लेकिन टाइम पर पैसा वापस न मिलने पर वह व्यक्ति उन दोनों बुजुर्ग लोगों को जलील और अपमानित करता है। इससे तंग आकर ये दोनों मिलकर उस साहूकार को मौत के घाट उतार देते हैं और मर्डर को छुपाने के लिए दोनों एक परफेक्ट क्राइम प्लान बनाते हैं। लंबे समय तक वे पुलिस के चमका देते हैं, लेकिन अंत में इन्हें जेल हो जाती हैं। 

    VADHOTT

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां चर्चा अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म वध (Vadh) की जा रही है। फिलहाल ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स टॉप-10 नंबर पर ट्रेंड कर रही है। बता दें कि वध बॉलीवुड की सबसे शानदार क्राइम थ्रिलर में से एक मानी जाती है। 

    खबरें और भी

    वध को मिली है बेहतरीन आईएमडीबी रेटिंग

    फिल्म वध की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी बेहतरीन आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आईएमडीबी की तरफ से इस मूवी 7.2/10 की टॉप रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि संजय मिश्रा की वध एक मस्ट वॉच मूवी है। बता दें कि बीते 6 फरवरी को इस मूवी का सीक्वल यानी वध 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Vadh 2 Review: जेल के अंदर दफन है कई राज, संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की मूवी का क्लाइमेक्स खड़े कर देगा रोंगटे