यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vanvaas OTT Release: ओटीटी पर 'वनवास' लेकर आ रहे हैं नाना पाटेकर, नोट कर लें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के फिल्मी किरदार लोगों के दिलों में बसते हैं। वेलकम में उनके उदय भाई के डायलॉग्स का जिक्र तो हमेशा होता है। हाल ...और पढ़ें

HighLights
- नाना पाटेकर की वनवास चर्चा में बनी हुई है
- सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी
- फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्में लोगों को खास मैसेज देने का काम करती हैं। उन्होंने अपने करियर में लोगों का मनोरंजन करने वाली मूवीज भी की हैं, लेकिन इन दिनों एक्टर जरूरी विषयों से जुड़ी फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। 20 दिसंबर 2024 को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म वनवास सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। थिएटर के बाद अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
नाना पाटेकर के फैंस ने फिल्म को थिएटर में जरूर देख लिया होगा, लेकिन ओटीटी पर भी मूवी को देखने का अपना अलग मजा होता है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी वनवास को क्रिटिक्स और फैंस की तारीफ जरूर मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई बड़ा रिकॉर्ड कमाई के मामले में नहीं बना पाई।
वनवास की कहानी क्या है?
इस मूवी में नाना पाटेकर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है और कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेता का किरदार उस समय अकेलापन महसूस करता है, जब उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है। इतना ही नहीं, वह डिमेंशिया का शिकार हो जाता है। जब वह अपनी संपत्ति को दान करने का फैसला लेता है, तो उसके बच्चे उसे वाराणसी में छोड़कर चले जाते हैं। जहां उनकी मुलाकात एक अजनबी से होती है, जिसका किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है। इसके बाद वह नाना के किरदार को उसके परिवार से मिलवाने की कोशिश में लग जाता है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Vanvaas Review: फुल मार्क्स से पास हुई Nana Patekar की 'वनवास', आंखें नम कर देगी इमोशनल कहानी
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
वनवास को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इसका आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। इससे पता चल गया है कि आप जी5 पर फिल्म को 14 मार्च 2025 से देख पाएंगे।
खबरें और भी
पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया, 'जो पराए भी न करें, अगर वो अपने कर जाएं, तो अपनों से बड़ा पराया कौन? वनवास 14 मार्च को जी5 पर आ रही है।'
View this post on Instagram
फिल्म की स्टार कास्ट
वनवास के कास्ट के बारे में करें, तो इसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव अहम किरदार की भूमिका में हैं। इस मूवी की कहानी को अनिल शर्मा, सुनील सिरवैया और अमजद अली ने मिलकर लिखा है। वहीं, निर्देशन की जिम्मेदारी अनिल शर्मा ने ही निभाई है। थिएटर के बाद अब ओटीटी पर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।