चल गया पता, ओटीटी पर आएगी Welcome To The jungle, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

वेलकम टू द जंगल ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां आएगी वेलकम टू द जंगल
इस प्लेटफॉर्म के पास स्ट्रीमिंग राइट्स
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म रही सफल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने अपनी मजेदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने वाली वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज की चर्चा अब तेज है।
बताया जा रहा है कि अगस्त के महीने में वेलकम टू द जंगल को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर कब और कहां आएगी।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी वेलकम टू द जंगल
26 जून को वेलकम टू द जंगल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से वेलकम टू द जंगल को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह ये मूवी सफल रही। आज के दौर में फिल्म की रिलीज के साथ उसके डिजिटल पार्टनर की जानकारी भी रिवील कर दी जाती है। जिसके आधार पर वेलकम टू द जंगल के प्री क्रेडिट सीन में पता चल गया था कि ओटीटी पर ये कहां आएगी।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle का अंतिम वार, संडे को अक्षय की कॉमेडी मूवी ने वसूली मोटी रकम

आपको बता दें कि थिएटर्स के बाद कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों में मूवी की रिलीज से पहले ही जियो हॉटस्टार ने ओटीटी राइट्स खरीद लिए थे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है 21 अगस्त 2026 को वेलकम टू द जंगल ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी।
-1785393548937.jpg)
हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। लेकिन ये तय है कि अगस्त में ही वेलकम टू द जंगल ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो कुछ दिन बाद जियो हॉटस्टार पर इसका आनंद ले सकते हैं।
वेलकम टू द जंगल की कास्ट
मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा अन्य कई फिल्मी सितारों के नाम शामिल रहे, जिनमें सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी और विंदू दारा सिंह मौजूद रहे।
