यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले से कुछ अलग होगा Bigg Boss OTT 3, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो, कौन-कौन होगा शामिल?
बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरू होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। महीनों से इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अपडेट सामने आती रही हैं और अब मेकर्स ने ...और पढ़ें

HighLights
- इस शुक्रवार शुरू हो रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 3'
- अनिल कपूर होंगे शो के नए होस्ट
- जानें कब और कहां देख सकते हैं शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3: सबसे कंट्रोवर्शियल लेकिन दर्शकों का पसंदीदा शो 'बिग बॉस ओटीटी' तीसरे सीजन के साथ कुछ ही दिनों में आने वाला है। शो का प्रोमो आउट हो चुका है। पहले कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आना बाकी हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इसकी चर्चा और तेज होती जा रही हैं।
इस बार के सीजन को सलमान खान (Salman Khan) नहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट करेंगे। नए होस्ट के साथ ही शो में काफी कुछ और भी नया देखने को मिल सकता है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को किस दिन से कब और कहां देखा जा सकता है।
कब और कहां देख सकते हैं शो?
'बिग बॉस ओटीटी' का ये सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। ये शो इस शुक्रवार 21 जून को शुरू हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन वूट पर दिखाया गया था, जबकि दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर ही स्ट्रीमिंग हुआ था।
(1).jpg)
इतने बजे से शुरू होगा शो
बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन 21 जून से रात 9 बजे शुरू होगा। हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। बिग बॉस ओटीटी 3, 24 घंटे लाइव रहेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जलवा दिखाने को तैयार चंद्रिका दीक्षित, प्रोमो देख बोले फैंस- टीवी एक्टर्स का क्या होगा
पहले कंटेस्टेंट का नाम हुआ रिवील
इस बार के सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स का मेकर्स एक-एक कर नाम रिवील करेंगे। फिलहाल पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। यह दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) हैं।