Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP बोर्ड 5वीं-8वीं परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 98 प्रतिशत पूरा, 25 मार्च को आ सकता है रिजल्ट

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 06:43 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। शेष मूल्यांकन एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद ...और पढ़ें

    उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में (प्रतीकात्मक चित्र)

    उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में आयोजित पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक करीब 98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य भी एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। यदि सब कुछ तय समय के अनुसार रहा तो परीक्षा परिणाम 25 मार्च को घोषित किए जाने की संभावना है।

    इस वर्ष प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में भाग लिया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पहले से ही समय-सारिणी तय की गई थी, जिसके अनुसार 14 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा होना था। हालांकि कुछ जिलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में थोड़ी देरी हुई है। अधिकारियों ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य सोमवार तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित समय पर परिणाम जारी किया जा सके।

    मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचे 70 शिक्षक, दिया नोटिस

    राजधानी भोपाल के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 800 से अधिक शिक्षकों को करीब साढ़े तीन लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करनी है। अभी तक भोपाल जिले में लगभग 75 प्रतिशत मूल्यांकन ही पूरा हो सका है। जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने पाया कि करीब 70 शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थित थे। इसके बाद संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण ही यहां कार्य प्रभावित हुआ है।

    यह भी पढ़ें- MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, 70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, इस तारीख तक आ सकते हैं नतीजे

    ऑनलाइन प्रविष्टि के कारण भी हो रही देरी

    शिक्षकों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना पड़ता है, जिससे भी समय लग रहा है। प्रत्येक छात्र का अंक अलग-अलग आनलाइन भरना होता है। कई स्थानों पर नेटवर्क की समस्या के कारण भी अंकों की प्रविष्टि में दिक्कत आ रही है, जिससे परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया धीमी हो रही है।

    खबरें और भी

    पांचवीं और आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एक-दो दिनों में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। 25 मार्च को परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
    - डा. अरुण कुमार, अपर संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र