Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Results: सासाराम में किसान के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान, 10वीं परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान 

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:21 PM (IST)

    डेहरी प्रखंड के दरिहट के नीरज कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में आठवां स्थान हासिल किया है। किसान के बेटे नीरज ...और पढ़ें

    नीरज कुमार को मिठाई खिलाते परिजन। फोटो जागरण

    नीरज कुमार को मिठाई खिलाते परिजन। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, दरिहट (सासाराम)। डेहरी प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दरिहट के छोटे से कस्बे अर्जुन बिगहा के होनहार लाल नीरज कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने गांव पंचायत, प्रखंड, सहित जिले का नाम रौशन किया।

    मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे नीरज कुमार दो भाई हैं। पिता लक्ष्मी सिंह गांव में खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाये हैं। मां चिंता देवी गृहणी हैं।

    नीरज ने बताया कि परिवार की स्थिति एवं बड़े पुत्र की जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर मैं दिन रात कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपने गांव के ही शिक्षक ईश्वर चंद्र व अशोक कुमार जैन+2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व वर्ग शिक्षकों के मार्गदर्शन पर पढ़ाई किया। वह IAS बनकर देश सेवा करना चाहता हैl

    प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि नीरज काफी कुशल एवं होनहार छात्र हैं, जो नियमित विद्यालय आकर लगन के साथ पढ़ाई करता था, जिसकी लिखावट काफी आकर्षक हैं।

    उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,सहित गुरू जनों को दिया। माता पिता ने मिठाई खिलाकर भविष्य में इससे भी बेहतर पढ़ाई कर नई ऊंचाईयों को छुने के लिए प्रोत्साहित किया, खुशखबरी सुनते ही बधाई देने वाले का तांता लगा रहा।

    यह भी पढ़ें- 10वीं की परीक्षा में बेगूसराय का जलवा: टॉप-10 में 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, नाहिद सुल्ताना का राज्य में दूसरा स्थान

    यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10th कंपार्टमेंट एग्जाम एवं स्क्रूटिनी के लिए 1 अप्रैल से खुलेगी विंडो, फेल छात्र भी कर सकेंगे अप्लाई

    खबरें और भी