Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बोर्ड 10th कंपार्टमेंट एग्जाम एवं स्क्रूटिनी के लिए 1 अप्रैल से खुलेगी विंडो, फेल छात्र भी कर सकेंगे अप्लाई

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:01 PM (IST)

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 81.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ऐसे में फेल छात्र निराश न हों। 1 अप्रैल से कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवे ...और पढ़ें

    Bihar Board 10th compartment exam

    Bihar Board 10th compartment exam

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड 10th स्क्रूटिनी एवं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन 1 अप्रैल से होंगे स्टार्ट।

    2. 7 अप्रैल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक यानी कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल कुल 81.79% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इसमें से 6,01,390 लड़के एवं 6,34,353 लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

    फेल छात्रों के लिए 1 अप्रैल से आवेदन

    ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए 1 अप्रैल से कम्पार्टमेंट/ विशेष परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो जायेंगे जो 7 अप्रैल तक जारी रहेंगे। छात्र तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स दोबारा परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    स्क्रूटिनी के लिए भी कर सकेंगे अप्लाई

    ऐसे छात्र जो एक या उससे अधिक विषयों में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आपकी कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। ध्यान रखें कि स्क्रूटिनी में दोबारा कॉपी की जांच होने पर अंक बढ़ने के साथ ही घट सकते हैं या समान रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपको विश्वास हो तभी कॉपी की जांच करवाएं।

    बोर्ड परीक्षा में कुल 130 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह

    इस वर्ष मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में कुल 139 छात्र छात्राओं ने राज्य में टॉप-10 पोजीशन हासिल की है। इन सभी स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा। पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी, पुष्पांजली और सबरीन ने किया टॉप