Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी, पुष्पांजली और सबरीन ने किया टॉप

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:58 PM (IST)

    बिहार बोर्ड 10th क्लास के रिजल्ट के साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। टॉपर्स लिस्ट एवं परिणाम इस पेज से चेक कि ...और पढ़ें

    BSEB Bihar Board 10th Toppers List 2026 released

    BSEB Bihar Board 10th Toppers List 2026 released

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी।

    2. रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी।

    3. मार्कशीट एवं टॉपर्स लिस्ट यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आज यानी 29 मार्च 2026 को दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। बीएसईबी मैट्रिक परिणाम (BSEB Matric Result 202) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर घोषित किया गया है। बिहार बोर्ड की ओर से नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी की गई है। जिन छात्रों ने राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

    ये रही टॉपर्स की लिस्ट

    बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। 

    • टॉप 5 में कुल 13 छात्र छात्राओं ने जगह बनाई। 
    • 6 से 10 नंबर तक कुल 126 छात्रों ने जगह बनाई 
    • पुष्पांजली कुमारी और सबरीन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। (दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल)

    बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 

    रैंक नाम स्कूल  कुल अंक प्रतिशत
    1 पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 492 98.4%
    1 सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली 492 98.4%
    2 नाहिद सुल्ताना आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 489 97.8%
    3 अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर 488 97.6%
    3 ओम कुमार बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय 488 97.6%
    4 ज्योति कुमारी जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर 487 97.4%
    4 अनुभव कुमार मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका 487 97.4%
    4 अंश राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया 487 97.4%
    5 प्रेरणा कुमारी आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 486 97.2%
    5 नसरीन परवीन आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर 486 97.2%
    5 अभनीश कुमार बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय 486 97.2%
    5 विकास कुमार गुप्ता एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर 486 97.2%
    5 रूपेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा 486 97.2%
    5 रितु कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद 486 97.2%

    टॉपर्स को राज्य सरकार मेधा दिवस पर करेगी सम्मानित

    बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी।

    रिजल्ट चेक करने का तरीका

    बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स दो साइट्स biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर घोषित किया गया है। छात्र इसमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां भी रिजल्ट का लिंक दिया जा रहा है जहां से सीधे आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    Bihar Board Matric Result 2026

    पिछले साल के टॉपर स्टूडेंट्स

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल दसवीं कक्षा की टॉपर्स लिस्ट (टॉप-10) में 123 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी। इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे। पिछले साल के टॉप-3 पोजीशन पर रहने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट- 

    पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं

    • साक्षी कुमारी-489-97.80 फीसदी
    • अंशु कुमारी-489- 97.80 फीसदी
    • रंजन वर्मा-489- 97.80 फीसदी

    दूसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी

    • पुनीत कुमार सिंह-488- 97.60 फीसदी
    • सचिन कुमार राम-488- 97.60 फीसदी
    •         प्रियांशु राज-488- 97.60 फीसदी

    तीसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी

    • मोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
    • सूरज कुमार पांडेय-487- 97.40 फीसदी
    • खुशी कुमारी-487- 97.40 फीसदी
    • प्रियांशु रंजन-487 -97.40 फीसदी
    • रोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026 OUT LIVE: बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, लिंक matricbiharboard.com पर एक्टिवेट 

    खबरें और भी