LIVE Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट यहां करें चेक, 81.79% स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th Result 2026) 29 मार्च को 1 बजकर 15 मिनट पर जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। आप इस पेज से सीधे रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar 10th Result 2026 Live Updates
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) की ओर ओर से बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई है। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स सीधे ही नतीजे (Bihar Board 10th Result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
Bihar Board Matric Result 2026
लिंक 1: http://matricbiharboard.com/
लिंक 2: https://www.biharboardonline.org/
Bihar Board 10th Result 2026 Link: रिजल्ट लिंक एक्टिव, यहां चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक काम करने लगा है। छात्र https://result.biharboardonline.org/ पर क्लिक सीधे मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा बेहतर
हर साल की तरह ही इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक में लड़कियों ने बाजी मारी है।
- कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,01,390
- कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,34,353
अभी भी नहीं काम कर रही साइट
छात्रों एवं उनके माता-पिता की जानकारी के लिए बता दें कि अभी भी वेबसाइट काम नहीं कर रही है। छात्र छात्राएं रिजल्ट चेक करने के लिए ट्राई करते रहें। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऊपर प्रदान किये गए हैं।
फेल छात्र भी कंपार्टमेंट के लिए कर सकते हैं आवेदन
जो छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं उनके पास भी उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करके दोबारा बोर्ड एग्जाम दे पाएंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
1 से 7 अप्रैल तक स्क्रूटिनी के लिए कर सकते हैं अप्लाई
जो छात्र किसी एक विषय या उससे अधिक विषयों में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 81.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें से 6,01,390 लड़के एवं 6,34,353 लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है।
Bihar Board 10th Result 2026 OUT: पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक में सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
वेबसाइट क्रैश, रिजल्ट चेक करने के लिए करते रहें ट्राई
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट क्रैश हो गई है। स्टूडेंट्स बार बार रिजल्ट चेक करने के लिए ट्राई करते रहें।
139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
- टॉप 5 में 13
- 6 से 10: 126 छात्रों ने जगह बनाई
- टॉप 10: 139 छात्रों ने जगह बनाई
श्रेणी बार रिजल्ट की जानकारी
इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने वाले 1510928 स्टूडेंट्स में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या
- 443723 प्रथम श्रेणी
- 475511 द्वितीय श्रेणी
- 303103 तृतीय श्रेणी
Bihar Board 10th Result 2026 OUT: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी है।
Bihar Board 10th Result 2026 declared: बिहार बोर्ड रिजल्ट हुआ घोषित, यहां करें चेक
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। आप सीधे ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
हो जाएं तैयार
बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 15,12,687 छात्र - छात्राएं रोल नंबर लेकर तैयार रखें। किसी भी पल परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
इस पेज पर उपलब्ध होगा डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सीधे यहां पर डायरेक्ट लिंक लगा दिया जायेगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके सीधे मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
BSEB Bihar Board 10th High School Result: 5 मिनट में आने वाला है रिजल्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट अगले 5 मिनट में जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स सीधे इस पेज से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Bihar Board Matric Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट, शिक्षा मंत्री कुछ ही मिनट में आएंगे
बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट होने की तैयारी पूरी हो गई है। शिक्षा मंत्री किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर रिजल्ट घोषित करेंगे।
Bihar Board 10th Class Result 2026: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार बोर्ड ऑफिस पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री के आते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: केवल 10-15 मिनट का समय शेष
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने में केवल 10 से 15 मिनट शेष हैं। छात्र बस रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहें।
How to Check Bihar Board Result 2026: बोर्ड ऑफिस पटना में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड के शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बोर्ड ऑफिस पटना से परिणाम लाइव किया जायेगा।
इन दो वेबसाइट से परिणाम कर पाएंगे चेक
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट दो वेबसाइट से चेक किया जा सकेगा जो निम्नलिखित हैं-
- biharboardonline.org
- matricbiharboard.com
Bihar Board 10th Result 2026: वेबसाइट एवं SMS से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट SMS एवं वेबसाइट से चेक किया जा सकेगा। इंतजार कुछ ही मिनट में खत्म होने वाला है।
BSEB Bihar Board Matric Result 2026: लड़कियों से ज्यादा लड़कों की संख्या
बोर्ड परीक्षाओं में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों की संख्या है। 10th बोर्ड परीक्षा में कुल 7 लाख 85 हजार छात्राओं एवं 7 लाख 26 हजार छात्रों की संख्या है।
Bihar Board 10th Result 2026 Live: इंतजार होने वाला है खत्म, रोल नंबर रखें पास
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ ही पलों में जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड लिखकर अपने पास रख लें।
BSEB Bihar Board Matric Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां स्टार्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 1 बजकर 15 मिनट पर की जाएगी। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की तैयारियां स्टार्ट हो गईं हैं।
Bihar Class 10 Result 2026: 15 लाख 12 हजार छात्रों का रिजल्ट होगा जारी
बिहार बोर्ड 10th बोर्ड परीक्षाओं में कुल 15 लाख 12 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जायेगा।
BSEB 10th Result: कंपार्टमेंट के लिए डेट्स का आज ही होगा एलान
फेल होने वाले छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा आज ही कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट्स का एलान कर दिया जायेगा। छात्र तय तिथियों में परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
Bihar Class 10 Result 2026: मार्कशीट में दर्ज होगी ये डिटेल
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम, बोर्ड एवं विद्यालय का नाम, प्राप्त अंक (प्राप्तांक), कुल अंक (पूर्णांक), पास या फेल, पास होने का डिवीजन आदि डिटेल दर्ज होगी।
Bihar Board Class 10th Result 2026: फेल होने वाले स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास
अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। अनुत्तीर्ण स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा पास करके अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2026 Live: पास होने के लिए सभी विषयों में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
बिहार बोर्ड हाई स्कूल में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
bseb bihar board matric result 2026: रोल नंबर एवं रोल कोड करना होगा दर्ज

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा।
BSEB 10th Toppers List 2026: पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं
- साक्षी कुमारी-489-97.80 फीसदी
- अंशु कुमारी-489- 97.80 फीसदी
- रंजन वर्मा-489- 97.80 फीसदी
दूसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी
- पुनीत कुमार सिंह-488- 97.60 फीसदी
- सचिन कुमार राम-488- 97.60 फीसदी
- प्रियांशु राज-488- 97.60 फीसदी
तीसरे स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी
- मोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
- सूरज कुमार पांडेय-487- 97.40 फीसदी
- खुशी कुमारी-487- 97.40 फीसदी
- प्रियांशु रंजन-487 -97.40 फीसदी
- रोहित कुमार-487- 97.40 फीसदी
BSEB Bihar Board Result 2026 Class 10: इंतजार खत्म, कुछ ही मिनटों में रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट का इंतजार कुछ ही मिनट में खत्म होने वाला है।
BSEB Bihar Board Result 2026 Class 10: मेधा दिवस पर किया जायेगा सम्मानित
बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बिहार में मेधा दिवस प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को मनाया जाता है।
BSEB Matric Result 2026: वेबसाइट नहीं कर रही काम, रिजल्ट हो रहा अपलोड
छात्रों को बता दें कि बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.org और matricbiharboard.com ओपन नहीं हो रही है। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोडिंग का कार्य जारी है। दोपहर 1:15 पर साइट खुलने लगेगी।
Bihar Board Result 2026 Class 10: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो भी छात्र बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
Bihar Board Result 2026 Class 10: वेबसाइट के अलावा SMS से भी चेक कर सकेंगे परिणाम
वेबसाइट पर ट्रैफिक की वजह से अगर आप रिजल्ट चेक न कर पाएं तो SMS के जरिये भी परिणाम चेक किया जा सकेगा।
Bihar Board Result 2026 Live updates: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- BSEB 10th Result 2026 जारी होते ही छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब आपकी मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
BSEB Bihar Board Result Check: ऑनलाइन लिंक से कर पाएंगे रिजल्ट चेक
आपको बता दें कि BSEB की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। छात्र ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके ही रिजल्ट की जांच कर पाएंगे। पर्सनल रूप से किसी भी छात्र को रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट
आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा परिणाम शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे रिजल्ट जारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी
अध्यक्ष आनन्द किशोर ने पुष्टि की कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी रहेंगे मौजूद छात्र वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे अपना रिजल्ट
result.biharboardonline.org पर उपलब्ध होगा परिणाम matricbiharboard.com पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
BSEB 10th Result 2026: रोल नंबर व रोल कोड लिखकर रख लें पास
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको ये डिटेल याद नहीं है तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: शिक्षा मंत्री करेंगे परिणाम की घोषणा
बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। छात्र तैयार रहें दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर लिंक एक्टिव हो जायेगा।
Bihar Board 10th Result 2026: डेट एवं समय जारी
बिहार बोर्ड के मुताबिक बिहार बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर डेढ़ बजे जारी कर दिया जायेगा। BSEB ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/VEt5apzW2b
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 29, 2026
Bihar Board 10th Result 2026: आज जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 आज यानी 29 मार्च को जारी किया जायेगा।