विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIFF चीफ कल्याण चौबे पर महिला ने लगाए शोषण के आरोप, पत्र लिख इन दो लोगों का भी लिया नाम

Updated: Mon, 30 Mar 2026 10:26 PM (IST)

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे पर महिला कमेटी की हेड वालांका एलेमाओ ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन ...और पढ़ें

कल्याण चौबे पर आई मुसीबत

कल्याण चौबे पर आई मुसीबत

HighLights

  1. वालांका एलेमाओ ने कल्याण चौबे पर शोषण का आरोप लगाया

  2. कार्यकारी बैठक में आवाज दबाने और परेशान करने का आरोप

  3. उपाध्यक्ष एन.ए. हैरिस और उप महासचिव भी नामित

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे पर महिला कमेटी की हेड वालांका एलेमाओ ने शोषण के आरोप लगाए हैं। वालांका ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई कार्यकारी कमेटी की बैठक में कल्याण चौबे ने उनका शोषण किया। वालांका ने एक आधिकारिक पत्र लिखकर ये आरोप लगाए हैं।

कमेटी की बैठक 29 मार्च को फुटबॉल हाउस में हुई थी। वालांका के मुताबिक उन्हें सीनियर अधिकारी ने परेशान किया। ये विवाद तब सामने आया है जब हाल ही में वालांका ने महिला एशिया कप के दौरान प्रशासनिक खामियों का मुद्द उठाया था।

चेयरमैन के साथ लिया इन लोगों का नाम

वालांका ने अपने लेटर में सिर्फ चौबे का नाम नहीं लिया है, बल्कि उनके साथ-साथ वाइस प्रेसिडेंट एन.ए हैरिस और उप महासचिव एम सत्यनारायण के नाम भी लिए हैं। वालांका ने अपने पत्र में लिखा, "मैं एआईएफएफ प्रेसिडेंट कल्याण चौबे, वाइस प्रेसिडेंट एन.ए.हैरिस और उप-महासचिव एम सत्यनारायण द्वारा किया गया घिनौना अपराध रिकॉर्ड में रखना चाहती हूं। मुझे काफी पक्षपात महसूस हुआ और प्रेसिडेंट द्वारा कई बार मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की गई।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्रेसिडेंट ने मेरे खिलाफ ऐसी बातें बोलीं जो गैरजरूरी और नामुनासिब थीं। उन्होंने डीएसजी के साथ मिलकर मुझसे चिल्लाकर बात की जिसका मकसत मेरी आवाज को दबाना था। पूरी मीटिंग के दौरान मुझे टारगेट किया गया।"

कौन हैं वालांका?

वालांका इस समय एआईएफएफ की महिला कमेटी की हेड हैं और भारतीय फुटबॉल प्रशासन का अहम हिस्सा हैं। वह चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब की सीईओ भी हैं। इसके अलावा वह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल एलेमाओ के बेटी भी हैं।

यह भी पढ़ें- रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल को खेलना पड़ा ड्रॉ, विश्व कप से पहले वार्मअप मैच में एक भी गोल नहीं कर सकीं मैक्सिको और पुर्तगाल की टीम

यह भी पढ़ें- एमबापे के गोल से फ्रांस ने ब्राजील को दी मात, इटली ने विश्व कप की उम्मीदें की मजबूत