एमबापे के गोल से फ्रांस ने ब्राजील को दी मात, इटली ने विश्व कप की उम्मीदें की मजबूत
फ्रांस ने एक महत्वपूर्ण मैत्री मैच में एमबापे के गोल की मदद से ब्राजील को 2-1 से हराया। वहीं, इटली ने उत्तरी आयरलैंड को 2-0 से हराकर विश्व कप में जगह ...और पढ़ें

फ्रांस को मिली जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, फाक्सबोरो: स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे के गोल की मदद से फ्रांस ने फीफा फुटबॉल विश्व कप से पहले एक महत्वपूर्ण मैत्री मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। एमबापे इस मैच से पहले घुटने की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने दिखाया कि फिलहाल वह इस समस्या से परेशान नहीं हैं।
उन्होंने 65वें मिनट में मैदान छोड़ने से पहले एक महत्वपूर्ण गोल किया। स्टेडियम में मौजूद 66,215 दर्शक ब्राजील का समर्थन कर रहे थे, लेकिन एमबापे (32वें मिनट) और ह्यूगो एकितिके (65वें) ने गोल करके फ्रांस को उस मैदान पर 2-0 की बढ़त दिला दी, जहां वह विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में नार्वे का सामना करेगा।
ब्राजील के लिए ब्रेमर ने किया गोल
वहीं ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल ब्रेमर ने 78वें मिनट में किया, लेकिन उनकी टीम इस सिलसिले को आगे नहीं बढ़ा सकी और यह गोल सिर्फ टीम के हार के अंतर को ही कम करने के काम आया। ब्राजील अब मंगलवार को फ्लोरिडा के आरलैंडो में क्रोएशिया के विरुद्ध मैत्री मुकाबला खेलेगा, जो इन दोनों टीम के बीच 2022 के विश्व कप क्वार्टर फाइनल के बाद पहला मुकाबला होगा। जबकि फ्रांस रविवार को मैरीलैंड के लैंडओवर में कोलंबिया के विरुद्ध मैत्री मैच खेलेगा।
इटली ने जीवित रखीं उम्मीद
वहीं इटली ने प्लेऑफ के पहले मैच में उतरी आयरलैंड को 2-0 से हराकर विश्व कप में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। चार बार के चैंपियन इटली को अब विश्व कप के लिए लगातार तीसरी बार क्वालीफाई करने से चूकने से बचने के लिए एक और मैच जीतना होगा। बर्गमो में खेले गए इस मैच में इटली की तरफ से सैंड्रो टोनाली ने दूसरे हाफ की शुरुआत में हाफ-वॉली शॉट से पहला गोल करके गतिरोध तोड़ा और फिर मोइसे कीन ने एक और गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित की। इटली को अब बोस्निया और हर्जेगोविना का दौरा करना होगा, जहां उसे अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
चेक गणराज्य और पौलेंड भी जीते
बोस्निया और हर्जेगोविना, स्वीडन, पोलैंड, तुर्किए, कोसोवो, डेनमार्क और चेक गणराज्य भी मंगलवार को होने वाले प्लेऑफ फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। बोस्निया ने वेल्स को और चेक गणराज्य ने पेनल्टी शूटआउट में आयरलैंड को हराया। प्लेऑफ के फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य का सामना डेनमार्क से, स्वीडन का पोलैंड से और तुर्किए का कोसोवो से होगा।
विक्टर ग्योकेरेस ने हैट्रिक लगाकर स्वीडन को यूक्रेन के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई, जबकि उन्होंने 2024 के बाद से अपने देश के लिए कोई गोल नहीं किया था। यह मैच स्पेन में खेला गया क्योंकि यूक्रेन ने 2022 में रूस के हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं की है। इधर पोलैंड ने अल्बानिया को 2-1 से हराया जिसमें 37 वर्षीय राबर्ट लेंवादोव्स्की का हेडर से किया गया गोल भी शामिल रहा।

