Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिश्चियन एरिक्सन के साथ मैदान पर फिर हुआ खौफनाक हादसा, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल?

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 10:47 PM (GMT+05:30)

    डेनमार्क के फुटबॉलर क्रिश्चियन एरिक्सन एक दोस्ताना मैच के दौरान मैदान पर गिर गए, जिससे सभी चिंतित हो गए। हालांकि, वह जल्द ही होश में आ गए और खुद चलकर ...और पढ़ें

    डेनमार्क

    डेनमार्क

    HighLights

    1. एरिक्सन दोस्ताना मैच के दौरान मैदान पर अचानक गिरे

    2. जल्द होश में आए और खुद चलकर मैदान से बाहर गए

    3. डॉक्टरों ने पुष्टि की, एरिक्सन अब पूरी तरह ठीक हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेनमार्क और यूक्रेन के बीच एक दोस्ताना मैच खेला जा रहा है। इस दौरान मैदान पर अचानक सन्नाटा फैल गया, जब डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिश्चियन एरिक्सन अपना सीना पकड़कर मैदान पर गिर गए। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी चिंतित हो गए। दोनों टीमों के प्लेयर्स तुरंत एरिक्सन के आसपास एकत्रित हो गए।

    खिलाड़ियों के अलावा मेडिकल स्टाफ की टीम भी मैदान पर पहुंच गई। लगभग 10 मिनट के बाद एरिक्शन होश में आ गए और वे खुद चलकर मैदान से बाहर गए। वे पैदल ही एंबुलेंस तक गए और ये देखने के बाद हर किसी ने राहत की सांस ली। डेनमार्क की राष्ट्रीय टीम के डॉक्टर मोर्टेन बोएसन ने बताया कि क्रिश्चियन एरिक्सन होश में हैं और वे ठीक हैं। मैच को सुरक्षा के मद्देनजर रद्द कर दिया गया। डॉक्टर ने आगे बताया कि एरिक्सन थोड़ी देर के लिए बेहोश हुए थे, लेकिन बहुत जल्दी होश में आ गए।

    2021 की पुरानी घटना याद आई

    यह पहली बार नहीं है जब एरिक्सन मैदान पर गिरे हों। साल 2021 में यूरो कप के दौरान फिनलैंड के खिलाफ मैच में भी वे अचानक गिर पड़े थे। उस समय उनकी हृदय गति रुक गई थी। टीम के साथी साइमन क्यार ने तुरंत उनकी मदद की और पैरामेडिक्स ने डिफिब्रिलेटर से उन्हें बचाया। बाद में उनके दिल में पेसमेकर लगाया गया था। डॉक्टर बोएसन का मानना है कि रविवार को जो घटना हुई, उसमें शायद पेसमेकर सक्रिय हुआ हो।

    एरिक्सन को ठीक होने के बाद मिली शुभकामनाएं

    एरिक्सन के गिरने की खबर फैली और उसके बाद जब वे ठीक हुए तो उनके पुराने और मौजूदा क्लबों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यूईएफए ने भी डेनमार्क के बयान को शेयर करते हुए लिखा कि क्रिश्चियन ठीक हैं, उन्हें शुभकामनाएं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कहा, "हम डेनमार्क के अपडेट से खुश हैं। एरिक्सन परिवार को ताकत और प्यार भेज रहे हैं।"

    खबरें और भी

    टोटनहम ने लिखा, "हमारे विचार क्रिश्चियन और उनके परिवार के साथ हैं। जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाओ।" वर्तमान क्लब वोल्फ्सबर्ग ने भी हरे दिल का इमोजी देते हुए उन्हें तेजी से ठीक होने की कामना की। क्रिश्चियन एरिक्सन फुटबॉल जगत के लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। उनकी यह घटना देखकर हर कोई चिंतित हो गया, लेकिन खुद उठकर चलने और होश में होने की खबर ने सबको राहत दी है।

    यह भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम ने SAFF चैंपियनशिप में बांग्लादेश को रौंदकर 7 साल के सूखे को किया खत्म, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: युवा और अनुभवी खिलाड़ी मिलकर बनाएंगे पुर्तगाल को विश्व चैंपियन: क्रिस्टियानो रोनाल्डो