Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फोड़ा रिटायरमेंट बम; स्पेन के खिलाफ मैच से पहले बढ़ाई फैंस की धड़कन

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने घोषणा की है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप होगा। उन्होंने यह एलान स्पेन के खिलाफ अहम मैच से पहले किया गया। ...और पढ़ें

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिया बड़ा बयान

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिया बड़ा बयान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि फीफा वर्ल्ड कप-2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। रोनाल्डो ने ये एलान स्पेन के खिलाफ होने वाले अंतिम-16 के मैच से पहले किया है। रोनाल्डो ने अभी तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता है और उनकी कोशिश होगी कि वह इस बार ये कमी पूरी करें।

    रोनाल्डो ने मौजूदा वर्ल्ड कप को मिलाकर कुछ छह वर्ल्ड कप खेले हैं। उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 में हिस्सा लिया है। अगला फीफा वर्ल्ड कप 2030 में रोनाल्डो के ही देश पुर्तगाल, स्पेन और मोरक्को की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।

    'बस आखिरी मैच न हो'

    पुर्तगाल का भविष्य स्पेन के खिलाफ होने वाले मैच पर टिका है। ये इस वर्ल्ड कप के सबसे कड़े मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो ने कहा, "ये जितना ज्यादा हो सके लुत्फ लेने की बात है। ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है, लेकिन उम्मीद करिए कि ये मेरा आखिरी मैच न हो। वो दिन आएगा जब मैं रिटायर होऊंगा। लेकिन मैं एक बात ईमानदारी से कहूंगा। कल जो भी हो क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने साफ जमीर के साथ विदा लेगा। वो भी 100 प्रतिशत नहीं बल्कि 1000 प्रतिशत क्योंकि मैंने फुटबॉल को अपना सबकुछ दिया है।"

    उन्होंने कहा, "मेरे पास अच्छी जिंदगी है, लेकिन ये जुनून की बात है। मैं फुटबॉल इसलिए खेलता हूं क्योंकि मैं इसे प्यार करता हूं। आपको हर दिन का लुत्फ उठाना पड़ता है। मैंने इस वर्ल्ड कप में तीन गोल किए हैं। मैं बुरा नहीं खेल रहा हूं।"

    खबरें और भी

    याद रखेंगे ये वर्ल्ड कप

    रोनाल्डो ने कहा है कि वह इस वर्ल्ड कप को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा, "ये शानदार रहा है। ये मैदान से बाहर की बात है। ये वो वर्ल्ड कप है जिसे मैं सबसे ज्यादा याद रखूंगा। इसके पीछे की वजह लोगों का जुनून है। ये इस बार और ज्यादा देखने को मिला है। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है। ये भावनात्मक तौर पर सबसे अच्छा रहा है।"

    यह भी पढ़ें- Brazil vs Norway: हालैंड के दो गोल और नॉर्वे ने ब्राजील को दिखाया बाहर का रास्ता, 36 साल बाद हुआ ऐसा; टूटे नेमार ने कहा अलविदा

    यह भी पढ़ें- Neymar Retirement: ब्राजील की हार के बाद नेमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, नम आंखों से कहा अलविदा