FIFA अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो के समर्थन में आए डोनल्ड ट्रंप, बोले - 'ऐसा सोचना भी बड़ी गलती'
डोनल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो का समर्थन किया है, जबकि महाद्वीपीय फुटबॉल संस्थाएं विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की उनकी विफल योजना को ल ...और पढ़ें

जियानी इंफेंटिनो-डोनल्ड ट्रंप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, वॉशिंगटन। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो की विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की योजना के विफल होने के बावजूद लगातार विरोध जता रहीं महाद्वीपीय फुटबॉल संस्थाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति और इंफेंटिनो के बेहद करीबी डोनल्ड ट्रंप उनके समर्थन में उतरे हैं।
ट्रंप ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि अगर फीफा किसी भी वजह से अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को हटाने के बारे में सोचता भी है तो यह एक बहुत बड़ी गलती होगी। यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए), कंफेडरेशन ऑफ नार्थ सेंट्रल अमेरिका एंड कैरेबियन एसोसिएशन फुटबॉल (सीओएनसीएसीएएफ) और एशिनयन फुटबॉल कंफेडरेशन (एएफसी) ने सोमवार को खुले पत्र में कहा था कि विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने की इंफेंटिनो की योजना फीफा द्वारा धोखाधड़ी करने और भरोसा तोड़ने जैसी थी।
यूईएफए ने दी थी बहिष्कार की धमकी
पत्र पर यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफेरिन, एफसी अध्यक्ष सलमान बिन इब्राहिम अल-खलीफा, सीओएनसीएसीएएफ अध्यक्ष विक्टर मोंटाग्लियानी और तीन महासचिवों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले ही यूईएफए ने विश्व कप और फीफा की अन्य प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। ऐसे में फीफा ने अपनी विफल योजना को छोड़ दिया था और उसके लिए माफी भी मांगी ली थी।
इस खुले पत्र के बाद इंफेंटिनो एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो तीनों कांफेडरेशन आपस में प्रतियोगिताएं आयोजित करने की संभावना पर भी विचार कर रही हैं, ताकि फीफा के साथ संकट के बीच खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके।
खबरें और भी
डोनल्ड ट्रंप ने किया फीफा अध्यक्ष का समर्थन
इन सब के बीच ट्रंप ने इंफेंटिनो के लिए कहा कि वह वह शानदार हैं उन्होंने अब तक के सबसे सफल विश्व कप का आयोजन किया है। अगर वह चले गए, तो यह कभी भी उतना सफल या मुनाफे वाला नहीं रहेगा। हालांकि जानकारों का मानना है कि ट्रंप के इस समर्थन का खास असर नहीं होगा, क्योंकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में जून और जुलाई में हुए फीफा विश्व कप के दौरान ट्रंप और इंफेंटिनो की नजदीकी पहले ही खेल जगत में काफी विवाद पैदा कर चुकी हैं।