Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: मेक्सिको के प्रशंसकों और एज्तेका के डर से कांप रही इंग्लिश टीम

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    इंग्लैंड फुटबॉल टीम मेक्सिको के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले एज्तेका स्टेडियम की ऊंचाई और मेक्सिकन प्रशंसकों के शोर से डरी हुई है। टीम ने होटल का पता गु ...और पढ़ें

    इंग्लैंड के लिए राह नहीं है आसान

    इंग्लैंड के लिए राह नहीं है आसान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: इंग्लिश फुटबॉल टीम विश्व कप के अंतिम-16 मैच से पहले बहुत डरी हुई है। ऐसा नहीं है कि इनका मुकाबला कोई सितारों से भरी या दुनिया की सबसे मजबूत फुटबॉल टीम से है। इनके डर का कारण है एज्तेका स्टेडियम।

    मेक्सिको के विरुद्ध सोमवार की सुबह होने वाले इस मैच के लिए इंग्लैंड को मेक्सिको सिटी के उस स्टेडियम में खेलना है, जहां मेजबान मेक्सिको 89 में से सिर्फ दो मैच हारी है। इस विश्व कप को छोड़िए, पिछले कई विश्व कप से उन्हें यहां कोई हरा ही नहीं पाया है। एज्तेका के साथ इंग्लैंड के डर की एक वजह और मेक्सिकन प्रशंसक हैं।

    प्रशंसकों से खौफ

    मेक्सिकन प्रशंसकों ने अंतिम-32 मुकाबले से ठीक पहले की रात इक्वाडोर के खिलाड़ियों का जीना मुश्किल कर दिया था। कार के हॉर्न, पटाखे, संगीत, नारेबाजी... शोर मचाने का हर जरिया इक्वाडोर के टीम होटल के आसपास मौजूद था। पूरे एरिया में मेक्सिको के प्रशंसकों का कब्जा था और इस बात की शिकायत फीफा तक से हुई। इंग्लैंड को डर है कि कहीं उनके साथ भी ऐसा ही ना हो जाए।

    इससे बचने के प्रयास में इंग्लैंड की टीम ने कसम खाई है कि अपने होटल का पता किसी को नहीं बताएं लेकिन उन्हें पता है कि लोकल पत्रकार उनका होटल गुप्त नहीं रहने देंगे।मेक्सिको के प्रशंसकों को होटल का पता चल गया तो इंग्लैंड क्या करेगा? फिर इंग्लैंड के खिलाड़ी दुआ करते हुए अपने किट बैग में मौजूद ईयर प्लग और आई कवर का प्रयोग करेंगे। इससे भी काम नहीं बना तो, ये लोग बाहर के शोर से बचने के लिए मधुर आवाजें निकालने वाली विशेष मशीनों (वाइट ऑडियो मशीन) का इस्तेमाल करेंगे। इसमें आप झरने या कोई दूसरी मधुर आवाज सेट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    एज्तेका का डर

    प्रशंसकों से बचने के बाद जब इंग्लैंड की टीम मैच खेलने उतरेगी तो उनके कदम समुद्र तल से 7200 फीट की ऊंचाई पर बने स्टेडियम पर पड़ेंगे जो इंग्लैंड के सबसे ऊंचे पहाड़ बेन नेविस से लगभग 3000 फीट ज्यादा है। इंग्लैंड के कोच भी इस पर चिंता जता चुके हैं। समुद्र तट से 7000 फीट की ऊंचाई पर ठीक-ठाक बादल आ जाते हैं, यानी इंग्लैंड की टीम गा सकती है-बादल पर पांव हैं। लेकिन इन पांवों को दौड़ते वक्त जितनी ऑक्सीजन चाहिए होगी उतनी यहां मुश्किल से मिलेगी।

    यहां खेल चुके फुटबॉलर कई मौकों पर बता चुके हैं कि मैच का पहला हाफ तो वह सांस लेने की ट्रेनिंग में ही गुजार देते हैं। पतली हवा में गेंद भी तेजी से भागती है और इस ऊंचाई पर शरीर को समस्याएं भी होती हैं। बाकी सबका तो कुछ कर नहीं सकते लेकिन शरीर परेशान ना हो इसलिए इंग्लैंड की टीम सोमवार देर रात होने वाले मुकाबले के लिए अमेरिका से शुक्रवार को निकली है।

    इसके पीछे टीम का प्लान ये है कि ऊंचाई पर होने वाली समस्याएं शरीर में तीन से 10 दिन के बीच ही रहती हैं। यानी अगर आप दो दिन में लौट आएं तो कोई दिक्कत नहीं या 10 दिन से ज्यादा बिता लें तो कोई दिक्कत नहीं। इंग्लैंड की टीम यहां 10 दिन पहले जा नहीं सकती इसलिए उन्होंने दो दिन वाला प्लान चुना।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कोलंबिया ने आसान मुकाबले में घाना को दी मात, अंतिम-16 का कटाया टिकट

    यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: मेक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के लिए ब्रिटेन सरकार का फैसला, सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे पब