Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: कोलंबिया ने आसान मुकाबले में घाना को दी मात, अंतिम-16 का कटाया टिकट

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:39 AM (IST)

    कोलंबिया ने कांसास सिटी स्टेडियम में घाना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बनाई, अपना अजेय क्रम जारी रखा। ...और पढ़ें

    कोलंबिया ने बनाई अंतिम-16 में जगह

    कोलंबिया ने बनाई अंतिम-16 में जगह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया ने कांसास सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में घाना को आसानी से 1-0 से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली है। इसी के साथ कोलंबिया ने इस वर्ल्ड कप में अपना अजेय क्रम जारी रखा है।

    अगले दौर में अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना उसके सामने आ सकती है। अर्जेंटीना की टीम अंतिम-16 के अपने मैच में मिस्र का सामना करेगी।

    घाना ने किया निराश

    इस मैच में घाना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम टारगेट पर शॉट तक नहीं ले सकी। वहीं कोलंबिया ने पूरे समय अपना दबदबा दिखाया। उसने 14वें मिनट में ही गोल करते हुए घाना पर दबाव बना दिया था। उसके लिए जहोन एरियास ने ये गोल किया। 10वें मिनट में मैदान पर आए लुइस सुआरेज ने खाली खड़े एरियास को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई देरी नहीं की।

    घाना के लिए एंटोनियो सीमनयो ने एक कोशिश की, लेकिन उनका शॉट काफी करीब से क्रॉसबार के ऊपर से चला गया। कोलंबिया ने पहले हाफ में लगातार मौके बनाए जो गोल में तब्दील नहीं हो सके।

    दूसरे हाफ में भी कोशिशें नाकाम

    दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में भी गोल करने की काफी कोशिशें की जो असफल रहीं। इनमें सबसे ज्यादा मौके कोलंबिया ने बनाए। 69वें मिनट में तो लगा था कि कोलंबिया ने दूसरा गोल कर दिया है। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। पार्टे का शॉट गोलपोस्ट के करीब से बाहर चला गया। इसके बाद भी कोलंबिया का अटैक घाना की परीक्षा लेता रहा। घाना ने इस मैच में यही काम अच्छा किया कि उसने दूसरा गोल नहीं किया। हालांकि, इससे उसकी हार नहीं टल सकी।

    यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: मेक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के लिए ब्रिटेन सरकार का फैसला, सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे पब

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को मात दे रचा इतिहास, अब सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती

    खबरें और भी