FIFA World Cup 2026: मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को मात दे रचा इतिहास, अब सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती
मिस्र ने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बनाई, जो उसकी पहली नॉकआउट जीत है। ...और पढ़ें

मिस्र ने हासिल की शानदार जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र ने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली है जहां उसका सामना अब मौजूदा विजेता अर्जेंटीना से होगा। ये मिस्र की वर्ल्ड कप नॉकआउट दौर में पहली जीत है।
दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। फिर पेनल्टी शूटआउट हुआ जिसमें मिस्र ने 4-2 से जीत हासिल की। ये मिस्र का साल 1934 के बाद पहला नॉकआउट मैच था। इससे पहले ये टीम सिर्फ तीन बार ही वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाई है। मिस्र ने 1934, 1990 और 2018 में वर्ल्ड कप खेला था।
अलग हो सकती थी कहानी
इस मैच की कहानी अलग हो सकती थी अगर ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टियन वोलपाटो का शानदार प्रयास क्रॉसबर से ऊपर नहीं जाता था। ऑस्ट्रेलिया ने ये मौका पांचवें मिनट में बनाया था। अपने पिछले 15 वर्ल्ड कप मैचों में सिर्फ एक में गोल खाने के बाद जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के लिए हर बार चीजें मुश्किल होती गईं। ऑस्ट्रेलिया ने मौका गंवाया, लेकिन मिस्र ने 13वें मिनट में बाजी मार ली। उसके लिए इमाम अशोर ने गोल किया।
ऑस्ट्रेलिया के पास पहले हाफ के खत्म होने से कुछ देर पहले बराबरी का मौका था जिसे वो भुना नहीं पाई।
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को दिया मौका
दूसरे हाफ में एक गोल की बढ़त के साथ उतरी मिस्र की टीम की कोशिश थी कि वह अपनी बढ़त को दोगुना करे, लेकिन मोहम्मद हैनी ने एक आत्मघाती गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बराबरी पर ला दिया। ये इस वर्ल्ड कप का 13वां आत्मघाती गोल था। इसी के साथ मौजूद वर्ल्ड कप एक संस्करण में सबसे ज्यादा आत्मघाती गोल करने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में 12 आत्मघाती गोल हुए थे। 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी में निकला जहां मिस्र ने कमाल करते हुए जीत हासिल की।