Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: कनाडा रचेगा नया इतिहास या मोरक्को फिर बनेगा 'काल'? क्वार्टरफाइनल के टिकट के लिए दोनों टीमों में होगी जंग

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:46 PM (GMT+05:30)

    कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण और अंतिम-32 में जीत हासिल कर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब टीम क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए ह्य ...और पढ़ें

    कनाडा वर्सेस मोरक्को

    कनाडा वर्सेस मोरक्को

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पिछले छह फीफा विश्व कप में ग्रुप चरण से ही बाहर हो चुकी कनाडा की टीम इस बार अपनी मेजबानी में पहली बार ग्रुप चरण की बाधा और फिर अंतिम-32 के मुकाबले में शानदार जीत के साथ उम्मीद से ज्यादा हासिल कर चुकी है।

    अब नई उम्मीद यह पनपने लगी है कि क्या टीम अंतिम-16 यानि क्वार्टरफाइनल के लिए ह्यूस्टन में मजबूत मोरक्को से होने वाली भिड़ंत में भी प्रासंगिक बनी रहेगी और इस विश्व कप में इतिहास रचने की ओर एक और कदम बढ़ा लेगी। हालांकि 2022 में अफ्रीका महाद्वीप से विश्व के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इतिहास की पहली टीम बनने वाली मोरक्को टीम और उसका अब नेतृत्व कर रहे स्टार फुटबाल अशरफ हकीमी से कनाडा के लिए पार पाना मुश्किल ही होगा।

    कनाडा ने इस विश्व कप में बोस्निया और हर्जेगोविना के साथ शुरुआती मैच में ड्रॉ खेलने के बाद कतर पर शानदार जीत हासिल की थी। इस टीम ने अंतिम-32 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी ताकत का शानदार परिचय भी दिया है।

    कनाडा को मोरक्को की बाधा करनी होगी पार

    ऐसे में इस देश के प्रशंसक मोरक्को पर भी जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उन्होंने बोस्टन में फ्रांस या पराग्वे में से किसी एक से अपनी टीम से क्वार्टर-फाइनल की भिड़ंत के अभी से सपने देखने शुरू कर दिए हैं। इधर तमाम मजबूतियों के बावजूद मोरक्को का अंतिम-16 तक का सफर मुश्किल भरा रहा है। उनके पहले प्रतिद्वंद्वी पांच बार की विजेता ब्राजील थी और उन्होंने 1-1 से शानदार ड्रा खेला।

    खबरें और भी

    अंतत: यह टीम ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रहने के कारण अंतिम-32 में तीन बार की फाइनलिस्ट नीदरलैंड्स से भिड़ी, लेकिन शूटआउट में आखिरकार डच टीम को शिकस्त देकर अंतिम-16 तक पहुंचने में कामयाब रही। भले ही कनाडा छह बार विश्व कप में खेली हो, लेकिन वह इस मंच पर मोरक्को से एक बार ही सिर्फ 2022 में मिली है, तब लीग चरण में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराया था।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 28 साल पुराने जख्म पर फ्रांस के खिलाफ जीत का मरहम लगाना चाहेगा पराग्वे

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: धाकड़ खेल रही कोलंबिया के सामने अटल घाना, कांटे की होगी टक्कर