FIFA World Cup 2026: धाकड़ खेल रही कोलंबिया के सामने अटल घाना, कांटे की होगी टक्कर
फीफा विश्व कप के अंतिम-32 मुकाबले में धाकड़ कोलंबिया का सामना अटल घाना से होगा। कोलंबिया अपने मजबूत आक्रमण और घाना अपनी दमदार रक्षापंक्ति के साथ एक रो ...और पढ़ें

घाना के लिए आसान नहीं होगी राह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: फीफा विश्व कप अंतिम-32 के मुकाबले में घाना के सामने कोलंबिया की चुनौती होगी। कोलंबिया की टीम इस विश्व कप में धाकड़ तरीके से खेल रही है और लगातार गोल पर गोल कर रही है वहीं दूसरी ओर धाना की टीम ने पहले दोनों मैच में एक भी गोल नहीं खाया।
अटल डिफेंस के साथ ये टीम बेहतरीन फुटबॉल खेल रही है। हालांकि, इंग्लैंड के विरुद्ध ये 2-1 से हार गए लेकिन वहां रेफरी का एक फैसला इनके पक्ष में आया होता तो शायद वो मैच ड्रॉ हो जाता। पुर्तगाल को पीछे छोड़ ग्रुप चरण टॉप करने वाली कोलंबिया की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। कोलंबियन अटैक के आगे घाना के डिफेंस की ये टक्कर मजेदार होने की पूरी उम्मीद है।
कोलंबिया की रणनीति
कोलंबिया की टीम की रणनीति बहुत हद तक एक अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में जेम्स रोड्रिगेज के कलात्मक खेल और विंगर लुइस डियाज की खतरनाक अंदर आती हुई रनिंग पर निर्भर करती है। साथ ही इनकी सेंट्रल मिडफील्ड तगड़ी फिजिकल फुटबॉल भी खेलती है।
फॉर्मेशन: कोलंबिया की टीम 4-2-3-1 के फार्मेशन में खेलती है।
संभावित शुरुआती 11: कमीलो वर्गास (गोलकीपर), डीवर मचादो, झोन लुकुमी, डेविंसन सांचेज, संतियागो अरियास, गुस्तावो पुएर्ता, जेफरसन लेरमा, झोन अराइस, लुइस डियाज, झोन कोर्दोबा और जेम्स रोड्रिगेज।
घाना की रणनीति
घाना की टीम बहुत कमाल का डीप लो ब्लॉक फुटबॉल खेलती है और ये काफी हद तक अपने दमदार डिफेंस के भरोसे रहते हैं। ये लोग कई बार जानबूझकर गेंद छोड़ देते हैं और विपक्षी टीम को हवाई पास करने का न्यौता देते हैं। एक बार गेंद मिलते ही ये टीम बहुत तेजी से काउंटर अटैक करती है।
खबरें और भी
फॉर्मेशन: घाना की टीम मुख्यत: 4-3-3 या 4-1-4-1 की फार्मेशन में खेलती है।
संभावित शुरुआती 11: बेंजामिन असारे (गोलकीपर), गिदिओन मेंसाह, डेरिक लुकासन, जोनास अद्जेते, मार्विन सेनाया, कालेब यिरेंक्यी, थामस पार्टी, इस्साहाकु फतावु, अर्नेस्ट नुमाह, जोर्डन अयू और एंटोइने सेमेन्यो।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी को कैसे रोकेगा केप वर्दे? वोजिन्हा के सामने होगी मुश्किल चुनौती