FIFA World Cup 2026: मेसी को कैसे रोकेगा केप वर्दे? वोजिन्हा के सामने होगी मुश्किल चुनौती
केप वर्दे ने फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-32 में अप्रत्याशित रूप से जगह बनाई है, जहां उसका सामना लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से होगा। केप वर्दे की लो-ब् ...और पढ़ें

केप वर्दे के सामने लियोनेल मेसी को रोकने की चुनौती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: विश्व कप के ग्रुप तय होने के बाद अगर केप वर्दे के साढ़े पांच लाख की जनसंख्या के बीच सर्वे होता तो शायद ही कोई कहता कि वह इस विश्व कप में लियोन मेसी का सामना करेंगे।
किसी ने सोचा नहीं था कि ये टीम ग्रुप चरण से आगे निकल पाएगी, लेकिन ना सिर्फ ये ग्रुप चरण से आगे निकले बल्कि अर्जेंटीना के विरुद्ध अंतिम-32 मैच से पहले इनके राष्ट्रपति ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि केप वर्दे अर्जेंटीना को हरा देगी।
हालांकि लियोन मेसी की टीम के विरुद्ध कोई भी दावा करने से पहले थोड़ा हिचकिचाना चाहिए, लेकिन अब शायद उसका वक्त बचा नहीं है। अब जो होगा, मैदान में देखा जाएगा।
अर्जेंटीना की रणनीति
अर्जेंटीना की पूरी रणनीति लियोन मेसी तक ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पास पहुंचाने की होती है। ये गेंद पर कब्जा रखते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं और कोशिश करते हैं कि अटैक के वक्त मेसी को फ्री रखते हुए उन तक गेंद पहुंचा पाएं। इनके खिलाड़ी आपस में पोजिशन बदलते रहते हैं और इनकी पासिंग जिग-जैग में होती है जिससे पास पाने वाला खिलाड़ी हमेशा आगे की ओर देख रहा हो और उसे पता रहे कि आगे गेंद किधर पहुंचानी है।
फॉर्मेशन
अर्जेंटीना की टीम 4-4-2 के फॉर्मेशन में खेलती है जहां मेसी और लुतारो स्ट्राइकर की भूमिका में होते हैं।
संभावित शुरुआती 11: एमिलियानो मार्तिनेज (गोलकीपर), गोंजालो मोंतील, क्रिस्तियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्तिनेज, फाकुंदो मेदीना, रोद्रिगो दे पाल, एलेक्सिक मैक एलिस्तर, एंजो फर्नांडेज, थियागो अल्मादा, लियोन मेसी और लुतारो मार्तिनेज।
केप वर्दे की रणनीति
केप वर्दे ने इस पूरे विश्व कप में लो ब्लॉक डिफेंस खेला है। उनके खिलाड़ी अपने गोल के आसपास इकट्ठा रहते हैं और विपक्षियों के लिए जगह बनाना और पास करना मुश्किल कर देते हैं। टीम डिफेंसिव गेम खेलते हुए रणनीतिक रूप से धैर्य का प्रदर्शन करती है और फिर भी हमला हो तो गोलकीपर वोजिन्हा है हीं।
खबरें और भी
फॉर्मेशन:
केप वर्दे की टीम 4-5-1 की फार्मेशन में खेलती है।
संभावित शुरुआती 11: वोजिन्हा (गोलकीपर), स्टीवन मोरीरा, रोबेर्तो लोपेस, दिने बोर्गेस, सिडनी लोपेस कबराल, लारोस दुआर्ते, केविन पिना, जामिरो मोंतीरो, रायन मेंडेस, दलोन लिवरामेंतो, और जोवाने कबराल।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मिकेल और पेड्रो के दम पर स्पेन ने ऑस्ट्रिया को दी आसान शिकस्त, अंतिम-16 में शान से बनाई जगह