FIFA World Cup 2026: मिकेल और पेड्रो के दम पर स्पेन ने ऑस्ट्रिया को दी आसान शिकस्त, अंतिम-16 में शान से बनाई जगह
यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बनाई। मिकेल ओयारजबाल और पेड्रो पोरो ने गोल दागकर टीम को आस ...और पढ़ें

स्पेन ने अंतिम-16 में बनाई जगह
HighLights
स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई
मिकेल ओयारजबाल ने दो और पेड्रो पोरो ने एक गोल किया
यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने मैच में शुरू से दबदबा बनाए रखा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली है। स्पेन के लिए ये मैच बेहद आसान साबित हुआ। ऑस्ट्रियाई टीम उसे ज्यादा टक्कर नहीं दे सकी।
लॉस एंजिलिस में खेले गए मैच में वर्ल्ड कप की मजबूत दावेदार मानी जा रही स्पेन के लिए मिकेल ओयारजबाल और पेड्रो पोरो ने गोल किए। इसी के साथ स्पेन की टीम बिना किसी परेशानी के अंतिम-16 में पहुंच गई है।
शुरू से बनाई पकड़
स्पेन ने पहले मिनट से ही मैच पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। स्पेन के शानदार पासिंग गेम और आक्रामख रवैया का ऑस्ट्रिया के पास कोई जवाब नहीं था। 2010 की चैंपियन लगातार मौके बना रही थी। उसने अपना पहला गोल 36वें मिनट में किया। पेड्री ने मिडफील्ड से गेंद ली और आगे की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने एक शानदार क्रॉस बॉक्स में दिया जहां मिकेल ने मौका भुनाया और गोल कर दिया।
स्पेन ने हाफ टाइम से कुछ देर पहले अपनी बढ़त को दोगुना कर ही दिया था। 25 यार्ड से बाएना ने एक शानदार फ्री किक ली जिसे श्लागेर ने बचा लिया। पहले हाफ में श्लागेर ने कई शानदार बचाव किए और ऑस्ट्रिया के लिए वह इकलौते प्रभावी खिलाड़ी शामिल हुए।
खबरें और भी
दूसरे हाफ में कायम रखी लय
स्पेन ने जो लय पहले हाफ में बनाई थी वो दूसरे हाफ में भी कायम रखी। हालांकि, इस हाफ में ऑस्ट्रिया ने भी अच्छी शुरुआत की। ब्रेक के तुरंत बाद ही उसने बराबरी का गोल कर दिया था। मार्सेल साबिट्जेर ने एक शानदार क्रॉस खेला जो क्रॉस बार के ऊपर से चला गया। ऑस्ट्रिया के लिए ये मौका भुनना काफी खराब साबित हुआ क्योंकि फिर स्पेन की टीम हावी हो गई।
66वें मिनट में पेड्रो ने बाएना के पास को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचाते हुए स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। ये उनका स्पेन के लिए पहला गोल था। 89वें मिनट में मिकेल ने एक और गोल करते हुए स्पेन की अंतिम-16 में आसानी से पहुंचा दिया।