FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को हराकर खत्म किया 88 साल का सूखा, रिकॉर्ड जीत के साथ बनाई अंतिम-16 में जगह
स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बनाई, जो 88 साल में उसकी पहली नॉकआउट जीत है। ...और पढ़ें

स्विट्जरलैंड ने खिया किया 88 साल का सूखा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली है। ये 88 साल में पहली बार हुआ है जब स्विट्जरलैंड ने वर्ल्ड कप नॉकआउट गेम में जीत हासिल की है।
स्विट्जरलैंड ने दोनों हाफ में एक-एक गोल दागे और उसके लिए ये दोनों गोल विजयी साबित हुए। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं। ये स्विट्जरलैंड की इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत है और ऐसा पहली बार हुआ है जब इस टीम ने लगातार तीन मैच जीते हैं। इसके अलावा स्विट्जरलैंड ने पहली बार लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में स्कोर किया है।
1938 के बाद मिली जीत
वैंकुवर में खेले गए इस मैच में स्विट्जरलैंड के लिए ब्रील एमबोलो और डेन नडोये ने गोल किए। ये 1938 के बाद स्विट्जरलैंड की वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहली जीत है। 10वें मिनट में ही टीम को बढ़त मिल गई थी। ब्रील ने उसके लिए ये गोल किया। योहान मानजाम्बी ने गेंद ली और आगे बढ़ते हुए अल्जीरिया के खिलाड़ियों को छकाते हुए एमबोलो को पास दिया। एमबोलो ने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की।
अल्जीरिया की टीम इस गोल के दवाब में रही। ये टीम भी अपनी पहली वर्ल्ड कप नॉकआउट जीत तलाश रही थी। उसने कोशिश की, लेकिन स्विट्जरलैंड की डिफेंस लाइन ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया।
दोगुनी की बढ़त
दूसरे हाफ में एक गोल की बढ़त के साथ उतरी स्विट्जरलैंड की टीम ने दूसरे हाफ में आते ही कुछ ही देर में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। इस बार एनडोये ने गोलशीट पर अपना नाम लिखवाया। दो गोल से पीछे चल रही अल्जीरिया ने पहले हाफ की तुलना में दूसरे हाफ में ज्यादा मौके बनाए और अच्छी फुटबॉल खेली। यहां स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रगोर कोबेल ने अल्जीरिया के मौकों को जाया कर दिया और उसे खाता तक नहीं खोलने दिया।
खबरें और भी
स्विट्जरलैंड ने इससे पहले साल 1938 में जर्मनी को अंतिम-16 के मैच में हराया था। उस मैच के बाद आज इस टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली नॉकआउट जीत हासिल की है। स्विट्जरलैंड ने लगातार चौथी बार अंतिम-16 में जगह बनाई है। अगले दौर में इस टीम के सामने घाना और कोलंबिया के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम होगी।