FIFA World Cup 2026: 28 साल पुराने जख्म पर फ्रांस के खिलाफ जीत का मरहम लगाना चाहेगा पराग्वे
फ्रांस फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पराग्वे का सामना करेगा, जहां पराग्वे 1998 की हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। ...और पढ़ें

फ्रांस वर्सेस पराग्वे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रॉयटर, न्यूयॉर्क। फ्रांस विश्व कप की सबसे खतरनाक अटैकिंग टीम के तौर पर फिलाडेल्फिया पहुंचा है, लेकिन काइलियन एमबापे और कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने चेतावनी दी है कि तारीफ, रिकॉर्ड और एक साफ रास्ता उनके लिए बहुत मायने नहीं रखता अगर वे पराग्वे के विरुद्ध टिके रहने में नाकाम रहे।
शनिवार को इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ंत होगी। पराग्वे का 1998 के विश्व कप में आखिरी-16 का अभियान फ्रांस के विरुद्ध हार के साथ ही खत्म हुआ था। ऐसे में पराग्वे के इस मुकाबले में बदला लेने की संभावनाओं से फ्रांस को सावधान रहान होगा।
टूर्नामेंट में फ्रांस का प्रदर्शन
टूर्नामेंट में फ्रांस ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं। इनमें 13 गोल किए हैं और दो खाए हैं। जिसमें एमबापे, ओस्मान डेम्बेले और ब्रैडली बारकोला ने मिलकर 12 गोल किए हैं। इस टीम की रेयान चेर्की, डिजायर डू और जीन-फिलिप मटेता वाली बेंच डेसचैम्प्स को ऐसे विकल्प देती है जिससे अधिकांश प्रतिद्वंद्वी केवल ईर्ष्या ही कर सकते हैं।
पराग्वे से रहना होगा सावधान: कोच डेसचैम्प्स
मंगलवार को स्वीडन पर 3-0 की जीत में दो गोल करने के बाद एमबापे ने कहा था कि मुझे पूरी तरह पता है कि क्या दांव पर लगा है, मैं कहां हूं और मुझे क्या करना है। टीम को भी पता है कि उन्हें यहां क्या करना है। एमबापे ने कहा कि अब यह एक दम नया टूर्नामेंट होने जा रहा है। वहीं कोच डेसचैम्प्स ने चेतावनी दी है कि जर्मनी के विरुद्ध पराग्वे की जीत कोई तुक्का नहीं थी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि मैंने पराग्वे को देखा है, उन्होंने जो हासिल किया है वह कोई इत्तेफाक नहीं है। यह एक आम दक्षिण अमेरिकन टीम है, जो मुकाबलों में मजबूत और बहुत मजबूत है और उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। कोई भी टीम विश्व कप के आखिरी 16 में यूं ही नहीं पहुंचती है।
मुकाबले में गर्मी डालेगी असर
फिलाडेल्फिया में होने वाले इस मुकाबले में मौसम बेहद गर्मी रहने की संभावना है। ऐसे में फ्रांस के गेंद पर कब्जा करने और पराग्वे के अधिक डिफेंड करने, एनर्जी बचाने और अटैक करने के अपने मौकों का इंतजार करने की उम्मीद है। तापमान बहुत ज्यादा होने के कारण, कान्सन्ट्रेशन, गेम मैनेजमेंट और सब्स्टीट्यूशन का समझदारी से इस्तेमाल करने की क्षमता बहुत जरूरी होगी।