Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप से बाहर होने से बाल-बाल बचा अर्जेंटीना, मेसी की टीम को केप वर्दे ने दिन में दिखा दिए तारे

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:16 AM (IST)

    केप वर्दे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को लगभग हरा ही दिया था, लेकिन 111वें मिनट में हुए आत्मघाती गोल ने अर्जेंटीना को 3-2 से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेल में कुछ भी निश्चित नहीं है। अनिश्चित्ताएं हावी रहती हैं और ये बार-बार देखने को मिलता है। फीफा वर्ल्ड कप-2026 में एक से एक उलटफेर देखने को मिले। बीती रात भी इस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर होने वाला था। शायद अब तक का सबसे बड़ा, लेकिन ये किस्मत ही थी जिसने ऐसा नहीं होने दिया। अपने दमदार खेल से वाहवाही लूटने वाले केप वर्दे ने मौजूदा विजेता अर्जेंटीना को लगभग हरा ही दिया था, लेकिन 111वें मिनट में जो हुआ उसने अर्जेंटीना को अगले दौर में पहुंचा दिया।

    केप वर्दे ने इस वर्ल्ड कप में शानदार फुटबॉल खेली है और अपने से मजबूत मानी जाने वाली हर टीम को आंखें दिखाई हैं। अर्जेंटीना के खिलाफ तो इस टीम ने कमाल ही कर दिया और उसे हरा ही दिया था, लेकिन डिने बोर्जेंस के आत्मघाती गोल के दम पर अर्जेंटीना ने ये मैच 3-2 से अपने नाम करते हुए अंतिम-16 में जगह बना ली है।

    केप वर्दे ने अर्जेंटीना को किया परेशान

    फीफा रैंकिंग में 64वें नंबर पर काबिज केप वर्दे ने पिछड़ने के बाद दो बार वापसी की और बराबरी का गोल कर दिया। 90वें मिनट का खेल खत्म होने के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। 92वें मिनट में लिसांड्रो मार्तिनेज ने गोल करते हुए सोचा कि उन्होंने अर्जेंटीना को जीत दिला दी। 11 मिनट बाद सिडनी लोपेज काबराल ने इस वर्ल्ड कप के सबसे शानदार गोलों में से एक को अंजाम देते हुए स्कोर फिर बराबर का कर दिया। यहां स्कोर 2-2 हो गया था।

    काबराल ने फिर केप वर्दें को बढ़त दिलाने की कोशिश की, लेकिन इस बार मार्तिनेज ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 111वें मिनट में अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला। निकोलस गोंजालेज ने इसे लिया और क्रिस्टियन रोमेरये ने इस पर गोल करने की कोशिश की और गोल हो भी गया, लेकिन रिप्ले में दिखा की ये केप वर्दे के डिफेंडर डिने बोर्जेस के टच से आया गोल है और इसलिए इसे आत्मघाती गोल करार दिया। इसी के साथ केप वर्दे का शानदार सफर खत्म हो गया।

    खबरें और भी

    मेसी का कमाल

    इससे पहले, अर्जेंटीना के लिए शुरुआत से ही ये मैच आसान नहीं रहा। केप वर्दे ने जमकर इस टीम की परीक्षा ली। केप वर्दे ने अपनी निडर फुटबॉल से अर्जेंटीना को कभी भी सुस्ताने का मौका नहीं दिया। 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने गोल कर दिया था और अर्जेंटीना आगे थी, लेकिन केप वर्दे ने हार नहीं मानी थी। ये मेसी का 20वां वर्ल्ड कप गोल था।

    पहले हाफ में तो अर्जेंटीना आगे ही रही, लेकिन केप वर्दे ने दूसरे हाफ में बराबरी कर ली। 59वें मिनट में डेरो डुआर्टे ने बॉक्स में आते हुए मौका बनाया और एक झन्नाटेदार किक से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। केप वर्दे की निडर फुटबॉल ने आगे भी अर्जेंटीना की परीक्षा ली। हालांकि, जीत उसके हिस्से नहीं आई।

    ये मैच बेशक रिकॉर्ड्स में अर्जेंटीना की जीत की कहानी कहेगा, लेकिन केप वर्दे का संघर्ष और उसका खेल लंबे समय तक याद किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: कनाडा रचेगा नया इतिहास या मोरक्को फिर बनेगा 'काल'? क्वार्टरफाइनल के टिकट के लिए दोनों टीमों में होगी जंग

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 28 साल पुराने जख्म पर फ्रांस के खिलाफ जीत का मरहम लगाना चाहेगा पराग्वे