फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, ये फैसला पड़ सकता है भारी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें और तीन मेजबान देश होंगे। हालांकि, टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से फैंस नाराज हैं, जिसे फुटबॉल सपोर्टर्स-यूरोप ने 'लूट' बताया है। फीफा का कहना है कि कमाई से फुटबॉल का स्तर सुधरेगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026
HighLights
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी
टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से फैंस नाराज
तीन देशों में आयोजन से यात्रा खर्च भी बढ़ेगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 जून में खेला जाना है और इसका आयोजन 3 देशों में होने वाला है। फुटबॉल का क्रेज दुनिया में बड़े स्तर पर देखने को मिलता है और इसी वजह से वर्ल्ड कप के टिकट काफी महंगे होते हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और इससे ये अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इससे पहले 2022 में कतर में खेले गए वर्ल्ड कप में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।
फीफा ने टीमों की संख्या को ये हवाला देते हुए बढ़ाया है कि ताकि इसका क्रेज दुनिया के अन्य देशों में भी पहुंचे। हालांकि, फीफा ने वर्ल्ड कप से खुद के पैर पर कुल्हाड़ी भी मार ली है। टिकटों की कीमतों में इस बार भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे फैंस नाराज हैं। फुटबॉल फैंस के एक गुट फुटबॉल सपोर्टर्स- यूरोप ने इसे फीफा की लूट करार दिया है क्योंकि टिकटों की कीमतें पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं।
क्या फीफा ने खुद मारी पैरों पर कुल्हाड़ी?
फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए 48 टीमों को शामिल करने का ऐलान किया। इसके बाद से ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ी थी कि इस बार टिकटों की कीमतें कम हो सकती हैं। इसका अंदाजा लगाया जा रहा था कि ज्यादा टीमें हैं, तो ज्यादा मैच भी होंगे और टिकट भी ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से इसकी कीमतें कम हो सकती हैं। हालांकि, जब दिसंबर से टिकटों की ब्रिक्री शूरू हुई, तो इसमें 2022 में कतर में खेले गए टूर्नामेंट के मुकाबले कीमतों में उछाल देखा गया।
इससे फैंस नाराज हो गए और इसे फीफा की लूट करार दिया। फुटबॉल वर्ल्ड कप कराने वाली संस्था फीफा ने महंगे टिकटों की कीमतों को सही ठहराया है। उसका कहना है कि टिकट से की गई कमाई को उन देशों में फुटबॉल के स्तर को सुधारा जाएगा, जहां पर फुटबॉल प्राथमिक खेल नहीं है। हालांकि, वर्ल्ड कप के दौरान टिकटों से, जो कमाई होती है, वो टीवी राइट्स बिकने के मुकाबले काफी कम होती है।
3 अलग-अलग देशों में होगा विश्व कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 तीन अलग देशों में खेला जाएगा। इसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होगा। ऐसे में फैंस को अपनी टीम के सभी मुकाबले देखने के लिए अलग-अलग देश और शहर में ट्रैवल करना होगा। इससे उनके लिए और भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। उनके लिए ये महंगा पड़ने वाला है और इसी वजह से फैंस यात्रा करने में परहेज करेंगे। इसस अंदाजा लगाया दा रहा है कि फीफा ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।

