Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फीफा ने हिस्सेदारी बेचने की योजना पर मांगी माफी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:38 PM (IST)

    फीफा ने विश्व कप के व्यावसायिक अधिकारों में हिस्सेदारी बेचने की अपनी विवादास्पद योजना के लिए माफी मांगी है। इस योजना को भारी विरोध के बाद वापस ले लिया ...और पढ़ें

    फीफा ने मांगी माफी

    फीफा ने मांगी माफी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, रबात: विश्व कप से जुड़े व्यावसायिक अधिकारों में हिस्सेदारी बेचने की विवादास्पद योजना से उठे तूफान के बीच फीफा ने अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए सदस्य संघों से माफी मांगी है।

    मोरक्को में हुई संकट बैठक के बाद फीफा ने कहा कि महासचिव मटियास ग्राफस्ट्राम और प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया है। इन्फेंटिनो की योजना ‘फीफा फारवर्ड एंटरप्राइज’ (एफएफई) नाम की व्यावसायिक इकाई के जरिये विश्व कप से होने वाले मुनाफे में हिस्सेदारी बेचने की थी। भारी विरोध के बाद इसे वापस ले लिया गया।

    फीफा ने मानी गलतियां

    फीफा ने माना कि इस प्रक्रिया में गलतियां हुईं और मामले को अलग तरीके से संभाला जाना चाहिए था। फीफा परिषद और सभी सदस्य संघों को पत्र भेजकर माफी मांगने के साथ ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होने देने का भरोसा दिया गया है। हालांकि इंफेंटिनो पर दबाव कम नहीं हुआ है। प्रीमियर लीग, ला लीगा और सीरी ए सहित यूरोप की प्रमुख लीगों के संगठन ने एफएफई प्रस्ताव को ‘खतरनाक’ बताते हुए फीफा में प्रशासनिक सुधार की मांग की है। संगठन ने विश्व कप को 64 टीमों तक बढ़ाने की संभावना का भी विरोध किया।

    इन्फेंटिनो से मांगा गया इस्तीफा

    पुर्तगाल और रीयल मैड्रिड के दिग्गज लुइस फिगो ने इन्फेंटिनो से इस्तीफा देने की मांग की है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी कहा कि उन्हें अब इन्फेंटिनो के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। इस बीच फीफा ने उन रिपोर्टों को ‘झूठा और भ्रामक’ बताया जिनमें दावा किया गया था कि समर्थन हासिल करने के लिए इन्फेंटिनो ने मोरक्को को 2030 विश्व कप फाइनल की मेजबानी का आश्वासन दिया था।

    फीफा ने स्पष्ट किया कि फाइनल के आयोजन स्थल पर फैसला बाद में होगा। इंफेंटिनो मार्च में होने वाले चुनाव में चौथे और अंतिम कार्यकाल की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा विवाद ने उनके नेतृत्व के सामने अब तक की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक खड़ी कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप के बहिष्कार पर अड़ा यूरोप, समर्थन में आए सैकड़ों फुटबॉल संघ

    यह भी पढ़ें- नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास लेने के बाद हुए भावुक