यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunil Chhetri Retirement: क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील छेत्री, फीफा ने भारतीय स्टार पर बनाई है 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम की फिल्म
कैप्टन फैंटास्टिक में भारत के सबसे सफल फुटबॉलर के बचपन से लेकर स्टारडम तक के करियर को दिखाया गया है। छेत्री के शुरुआती दिनों से लेकर स्टार खिलाड़ी की ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह कुवैत में छह जून को अपना आखिरी मैच खेलेंगे। सुनील छेत्री के संन्यास के बाद फीफा ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें छेत्री की तुलना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी से की है।
यह कोई पहली बार नहीं जब फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ की हो। साल 2022 में फीफा ने सुनील छेत्री पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम कैप्टन फैंटास्टिक नाम दिया था। पहले सीजन में तीन एपिसोड प्रसारित किए गए थे जो फीफा+ पर उपलब्ध है। इस डॉक्यूमेंट्री के तीनों एपिसोड में सुनील छेत्री के जीवन के तीन हिस्सों को दिखाया गया है।
तीन एपिसोड में बताई गई है कहानी
पहले एपिसोड में भारत के करिश्माई फुटबॉल कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक टॉप अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर सुनील छेत्री से बातचीत दिखाई गई है। दूसरी एपिसोड में उनके परिवार वालों से बातचीत की गई है। तीसरे एपिसोड में करीबी सहयोगियों और फुटबॉल तथा उससे परे दुनिया के कई दिग्गजों की छेत्री पर उनकी राय दिखाई गई है। बचपन में सुनील छेत्री क्रिकेटर बनना चाहते थे। हालांकि, परिवारिक स्थिति के चलते वह फुटबॉलर बन गए।
You know all about Ronaldo and Messi, now get the definitive story of the third highest scoring active men's international.
Sunil Chhetri | Captain Fantastic is available on FIFA+ now 🇮🇳
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) September 27, 2022
दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर
कैप्टन फैंटास्टिक में भारत के सबसे सफल फुटबॉलर के बचपन से लेकर स्टारडम तक के करियर को दिखाया गया है। छेत्री के शुरुआती दिनों से लेकर स्टार खिलाड़ी की अनकही कहानियों को दिखाया गया है। बता दें कि सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सुनील ने 97 गोल किए हैं। इनसे आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी हैं।