विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunil Chhetri से जुड़े रोचक तथ्य, सात बार जीता है AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Published: Thu, 16 May 2024 08:44 PM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। छह जून को कुवैत में ...और पढ़ें

Sunil Chhetri ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से लिया संन्यास। फाइल फोटो
Sunil Chhetri ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से लिया संन्यास। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने 6 जून को कुवैत के खिलाफ भारत के फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच के बाद वह अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लेंगे।

पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। 39 वर्षीय सुनील छेत्री ने कहा कि कुवैत के खिलाफ वो आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। इस लेख में आइए जानें भारत की राष्ट्रीय टीम के कप्तान के बारे में रोचक तथ्य।

सात बार जीता AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

सुनील छेत्री ने शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उन्होंने सात पुरस्कारों के साथ किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। छेत्री ने 2007, 2011, 2013, 2014, 2017, 2019 और 2022 में पुरस्कार जीता।

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले एकमात्र फुटबॉलर

भारतीय फुटबॉल राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं। 39 साल के छेत्री को यह पुरस्कार 2021 में प्राप्त हुआ था।

भारत में सबसे ज्यादा कैप्ड खिलाड़ी

सुनील छेत्री ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम की शुरुआत की। उन्होंने भारत के लिए अपना पहला गोल भी किया। लगभग दो दशक लंबे करियर में, छेत्री के नाम अब तक भारत के लिए 145 मैच खेले हैं।

तीसरा सबसे ज्यादा सक्रिय गोल स्कोरर

सक्रिय गोल स्कोररों में भारत के सुनील छेत्री तीसरी नंबर पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128) और लियोनेल मेस्सी (108) से पीछे हैं। सुनील छेत्री ने 93 गोल किए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों से वर्ल्ड फुटबॉल में छाने तक, कुछ यूं बने सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल के किंग

छेत्री के लिए इंग्लैंड का मौका

कई रिपोर्टों के अनुसार, सुनील छेत्री ने 2009 में इंग्लिश क्लब क्वींस पार्क रेंजर्स के लिए अनुबंध किया था। हालांकि, अनुबंध पूरा नहीं हुआ और उन्हें वर्क परमिट से वंचित कर दिया गया।

मेजर लीग सॉकर में खेलने वाले पहले भारतीय

2010 में सुनील छेत्री मेजर लीग सॉकर खेलने वाले पहले भारतीय बने।

भारत के लिए जीती चैंपियनशिप

सुनील छेत्री लंबे समय से भारतीय फुटबॉल का चेहरा और उम्मीद रहे हैं। उन्होंने 2007, 2009 और 2012 में भारत को नेहरू कप और 2011, 2015, 2021 और 2023 SAFF चैंपियनशिप जीतने में मदद की।

यह भी पढे़ं- Sunil Chhetri Retires: सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान, 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।