Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: मैच रेफरी क्लॉस पर डोनल्ड ट्रंप के आरोपों को फीफा ने बताया 'बकवास'

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को रेड कार्ड दिखाने के बाद रेफरी राफेल क्लॉस की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के ...और पढ़ें

    डोनल्ड ट्रंप-राफेल क्लॉस

    डोनल्ड ट्रंप-राफेल क्लॉस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मियामी गार्डेंस। विश्व कप रेफरी राफेल क्लॉस की निष्पक्षता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए सवालों के बाद फीफा ने उनका बचाव किया। ट्रंप ने अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को रेड कार्ड दिखाने के फैसले के बाद क्लॉस की निष्ठा पर सवाल खड़े किए थे, जिस पर फीफा ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए रेफरी का समर्थन किया।

    ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में बिना किसी ठोस आधार का उल्लेख किए कहा था कि ब्राजील के 46 वर्षीय रेफरी का अतीत कुछ संदिग्ध लगता है। फीफा ने क्लॉस का समर्थन करते हुए कहा, अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा पेशेवर रवैये और निष्ठा के सर्वोच्च मानकों का पालन किया है। फीफा ने उन्हें विश्व के शीर्ष रेफरी में से एक और विश्व कप रेफरी पैनल का अहम सदस्य करार दिया।

    फीफा ने सोमालिया के रेफरी के लिए नहीं दिया बयान

    फीफा ने हालांकि पिछले महीने सोमालिया के रेफरी ओमर ऑर्टन के समर्थन में ऐसा कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया था, जिन्हें अमेरिका के अधिकारियों ने विश्व कप से पहले देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। क्लास अपने दूसरे विश्व कप में रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। विश्व कप में अपने चार मैचों के करियर में बालोगुन पहले खिलाड़ी रहे, जिन्हें क्लास ने 'रेड कार्ड' दिखाया।

    मुख्य रेफरी अधिकारी पियरलुइगी कोलीना का बयान

    फीफा के मुख्य रेफरी अधिकारी पियरलुइगी कोलीना ने कहा, वह अनुभवी और बेहद सम्मानित रेफरी हैं। हमें उन पर मैच अधिकारी के रूप में पूरा भरोसा है। ट्रंप की टिप्पणी संभवतः 2024 में ब्राजील की सीनेट द्वारा की गई मैच फिक्सिंग जांच से जुड़ी थी। उस जांच में हालांकि क्लॉस पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता का आरोप नहीं लगाया गया था। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने भी स्पष्ट किया, उनके रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे उनकी ईमानदारी पर सवाल उठे या किसी तरह के गलत आचरण का संदेह पैदा हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10 मैचों में 1 गोल... क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप करियर पर है 'दाग', आखिरी मैच के बाद फूट-फूटकर रोया दिग्गज

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी की नजरें रिकॉर्ड तो अर्जेंटीना की क्वार्टर फाइनल पर