FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: आईशोस्पीड के बाद पोस्ट मैलोन की दमदार परफॉर्मेंस, अब शुरू होगा मुकाबला
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी हुई। ...और पढ़ें
-1784486414804_m.webp)
क्लोजिंग सेरेमनी हुई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी हुई। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम (मेटलाइफ स्टेडियम) में अब अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी टक्कर शुरू होगी । 90 मिनट तक चलने वाली इस सेरेमनी को छोटा कर दिया गया। इस समारोह में लाइट, कोरियोग्राफी और म्यूजिक का शानदार समागम देखने को मिला।
आईशोस्पीड मंच पर आए
क्लोजिंग सेरेमनी शुरू होते ही सबसे पहले आईशोस्पीड मंच पर आए। उन्होंने वर्ल्ड कप के एंथम में से एक गाया। आईशोस्पीड का असली नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर है। बता दें कि वह एक फेमस अमेरिकी यूट्यूबर और लाइव स्ट्रीमर हैं। इसके बाद पोस्ट मैलोन की बारी आई। उनके साथ रैपर स्वे ली भी स्टेज पर आए। दोनों मिलकर मशहूर गाना 'सनफ्लावर' गाया।
सोशल मीडिया पर क्लोजिंग सेरेमनी के छोटे होने की आलोचना भी हो रही है। यह सिर्फ 2 परफॉर्मेंस के बाद ही खत्म हो गई। पहली IShowSpeed की थी और दूसरी Post Malone की। निकोल शेरजिंगर और रॉबी विलियम्स जैसे कलाकार स्टेज पर नहीं आए। मैच शुरू होते ही अर्जेंटीना के लिए चौथा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश में लगे लियोनेल मेसी और स्पेन के युवाओं पर सभी की नजर टिकी होगी।
All the closing ceremony stuff removed from the pitch. Not quite sure if it has been cut short, but thousands of people here have paid thousands of dollars specifically to see Robbie Williams. There's going to be hell to pay.
— Daniel Storey (@danielstorey85) July 19, 2026
वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार ग्लोबल सिटिजन के साथ मिलकर कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार किया गया सुपर बाउल-स्टाइल का हाफटाइम शो होगा। 11 मिनट के इस ऐतिहासिक इंटरमिशन में मैडोना, शकीरा, BTS और जस्टिन बीबर जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इन्हें बर्ना बॉय और गुस्तावो डुडामेल का सहयोग मिला है।
खबरें और भी
🏆 #FIFAWorldCup
— 🇦🇷 Selección Argentina ⭐⭐⭐ (@Argentina) July 19, 2026
📋 ¡Once inicial confirmado! ⚽
Así formará #Argentina para la final ante #España 🇪🇸 💪
🙌 ¡Alentemos todos juntos en este último paso! 🩵🤍 pic.twitter.com/PstmprUp7f
यह भी पढ़ें- ARG vs ESP, FIFA World Cup 2026 Final Live: इतिहास रचने को तैयार अर्जेंटीना, क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हुई