Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैदान पर फुटबॉल का रोमांच, स्टैंड्स में सितारों की चमक! जानिए 2026 वर्ल्ड कप फाइनल में कौन-कौन आ रहा

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM (IST)

    अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मैच से कहीं ज्‍यादा खास होने वाला है। ...और पढ़ें

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप होंगे शामिल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप होंगे शामिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मैच से कहीं ज्‍यादा खास होने वाला है। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम जाने वाले फैंस एक अभूतपूर्व नजारा देखेंगे। इसमें सितारों से सजी क्लोजिंग सेरेमनी और टूर्नामेंट का पहला हाफ-टाइम शो शामिल है।

    ट्रंप मौजूद रहेंगे

    फाइनल की सीटी बजने के बाद ट्रॉफी देने के आधिकारिक समारोह के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो के साथ पिच पर मौजूद रहेंगे। FIFA के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेइमो शिरगी ने कहा, "ओपनिंग सेरेमनी की भावना को दोहराते हुए (जिसने कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़े मंच पर स्वागत किया था) क्लोजिंग सेरेमनी संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सफर को एक मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाएगी।"

    पोस्ट मेलोन मुख्य आकर्षण होंगे

    FIFA के अनुसार, मैच से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में उन सभी 48 देशों के कॉम्पिटिटिव सफर को सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका का सफर तय किया। इस इवेंट में ग्लोबल सुपरस्टार पोस्ट मेलोन मुख्य आकर्षण होंगे और ऑफिशियल प्री-गेम शो में परफॉर्म करेंगे।
    इस बड़े एंटरटेनमेंट लाइनअप में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज, इंटरनेट पर्सनैलिटी IShowSpeed, ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स, निकोल शेरजिंगर और इटैलियन सिंगर लॉरा पॉसिनी के भी शामिल होने की उम्मीद है। खेल शुरू होने से ठीक पहले अवॉर्ड-विनिंग गायिका जेनिफर हडसन अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी।

    ये सितारें लगाएंगे 4 चांद

    ब्लॉकबस्टर हाफटाइम लाइनअप में जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा, बर्ना बॉय, BTS और मशहूर कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल जैसे ग्लोबल स्टार्स शामिल हैं। स्टेज पर कोल्डप्ले के साथ स्टेटन आइलैंड का PS 22 क्वायर भी होगा और साथ ही 'सेसमे स्ट्रीट' के कई पसंदीदा किरदारों के भी नजर आने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    ये नेता होंगे शामिल

    Yahoo Sports की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्‍ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फाइनल में शामिल होने की उम्मीद है। ट्रंप ने टूर्नामेंट के इस संस्करण के दौरान पहले ही लोगों का ध्यान खींचा है। मेजबान देशों के अन्य प्रमुख विश्व नेता भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ट्रंप के आधिकारिक निमंत्रण के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के शामिल होने की उम्मीद है।

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शुक्रवार को अपनी राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने के लिए मैच में शामिल होने की पुष्टि की है। किंग फेलिप VI के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। स्पेन 2010 के बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है। इसके उलट अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने इस बड़े मैच में शामिल न होने का फैसला किया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी भी उन खास लोगों में शामिल होंगे जो फाइनल मैच को लाइव देखेंगे।

    यह भी पढ़ें- ARG vs ESP, FIFA World Cup 2026 Final Live: इतिहास रचने को तैयार अर्जेंटीना, क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हुई

    यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी नहीं जीत पाएंगे दूसरा वर्ल्ड कप, स्पेन का विजयी तिलक पक्का! 16 साल पुरानी है वजह