Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनेल मेसी नहीं जीत पाएंगे दूसरा वर्ल्ड कप, स्पेन का विजयी तिलक पक्का! 16 साल पुरानी है वजह

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:20 AM (IST)

    स्पेन की दमदार फुटबॉल और संगठित रणनीति लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के लिए दूसरा विश्व कप जीतने की राह में बड़ी चुनौती बन सकती है। स्पेन का इतिहास रहा ह ...और पढ़ें

    टूटेगा लियोनेल मेसी का सपना!

    टूटेगा लियोनेल मेसी का सपना!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया में किसी टीम के हिस्से लगातार दो वर्ल्ड कप जीत आई हैं ऐसा कम ही हुआ है। इटली ने ये काम साल 1934 और 1938 में किया था तो पेले की ब्राजील ने 1958 और 1962 में किया था। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनने की दहलीज पर है, लेकिन शायद बन नहीं पाएगी।

    सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन उसके सामने जो टीम है उसका इतिहास कुछ इसी तरह की गवाही दे रहा है। अपनी दमदार फुटबॉल से स्पेन ने फाइनल में जगह बनाई है। स्पेन की संगठनात्मक फुटबॉल से पार पाना अर्जेंटीना के लिए चुनौती हो सकती है।

    स्पेन का इतिहात तोड़ेगा अर्जेंटीना का सपना

    स्पेन वो टीम है जिसने फ्रांस जैसी टीम को सेमीफाइनल में मात दी। फ्रांस का अटैक इस वर्ल्ड कप का बेस्ट अटैक माना जा रहा था, लेकिन स्पेन ने अपनी फुटबॉल से ऐसी दीवार खड़ी कर दी थी जिसे फ्रांस पार नहीं पा सकी। स्पेन के खिलाड़ी इतने संगठित होकर, शानदार ऱणनीति से खेलते हैं कि सामने वाली टीम के अटैक के पास गेंद पहुंचती ही नहीं है और अगर गेंद नहीं पहुंचेगी तो गोल नहीं होगा।

    स्पेन इसी खेल के दम पर इस बार फाइनल में पहुंची है जो उसका दूसरा वर्ल्ड कप फाइनल है और यही बात अर्जेंटीना के लिए डराने वाली है क्योंकि इससे पहले जब स्पेन फाइनल में पहुंची थी तो जीती थी। उसने अपने पहले ही फाइनल में विश्व विजेता का तमगा हासिल किया था। यानी स्पेन जब फाइनल में पहुंचती है तो जीतकर आती है। ये काम हुआ था साल 2010 में साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में जहां स्पेन ने नीदरलैंड्स को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था।

    खबरें और भी

    क्या स्पेन दोहराएगा इतिहास?

    अब सवाल ये है कि क्या स्पेन इस बार 2010 का इतिहास दोहराएगा? जवाब तो मैच के बाद पता चलेगा, अभी तो सिर्फ अनुमान लगाए जा सकते हैं। गेम को देखते हुए स्पेन अगर अर्जेंटीना को रोक दे तो इसमें कोई अचरच भी नहीं होगा क्योंकि स्पेन की फुटबॉल अर्जेंटीना पर हावी हो सकती है। स्पेन बिल्कुल चाहेगा कि वह दूसरी बार विश्व कप जीते, लेकिन ये वो भी जानता है कि मेसी की अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं। ये बात वो सेमीफाइनल मैच देखकर समझ गया होगा जहां एक गोल से पीछे चल रही इस टीम ने सात मिनट में दो गोल करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।

    अर्जेंटीनी की टीम मैच के आखिरी पलों में कभी भी पासा पलट सकती है और उसने ये करके दिखाया है। इसलिए स्पेन को भी पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- विरासत की जंग: फीफा विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगे स्पेन और अर्जेंटीना

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: आज होगा रतजगा, स्पेन और अर्जेंटीना की खिताबी जंग का मंच तैयार