Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: 13 टीमों के साथ शुरू हुई थी फीफा विश्व कप की यात्रा

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:09 AM (IST)

    फीफा विश्व कप 2026 में 48 टीमों के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जो 1930 में 13 टीमों से शुरू हुआ था। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होग ...और पढ़ें

    अगले महीने से शुरू हो रहा है फीफा विश्व कप

    अगले महीने से शुरू हो रहा है फीफा विश्व कप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: 2026 फीफा विश्व कप के साथ फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। लगभग 100 साल पहले 1930 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब 48 टीमों तक पहुंच चुका है।

    13 टीमों से शुरू हुई यह यात्रा अब दुनिया के सबसे विशाल और वैश्विक खेल आयोजन में बदल चुकी है। 2026 में कई नए देश पहली बार विश्व कप खेलेंगे, जो फुटबॉल के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

    1930 (उरुग्वे), 13 टीमें

    पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। उस समय फीफा के केवल 16 सदस्य देश थे और सभी को टूर्नामेंट में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, जापान और सियाम (अब थाइलैंड) ने लंबी यात्रा के कारण हिस्सा नहीं लिया, जबकि मिस्र जहाज छूट जाने की वजह से नहीं पहुंच सका। ऐसे में सिर्फ 13 टीमें ही टूर्नामेंट में खेलीं।

    1934 से 1978 : 16 टीमें

    1934 से 1978 तक फीफा विश्व कप 16 टीमों के साथ खेला गया था। 16 टीमों के चार ग्रुप बनाए गए और हर ग्रुप की विजेता सीधे सेमीफाइनल में पहुंचती थी। इस दौरान विश्व कप की ट्रॉफी विजय की ग्रीक देवी ‘नाइकी’ से प्रेरित थी, जिसका उपयोग 1930 से 1974 तक हुआ।

    खबरें और भी

    1982 (स्पेन) : 24 टीमें

    फीफा ने 1982 से विश्व कप में आठ और टीमों को शामिल किया। स्पेन की मेजबानी में हुए इस विश्व कप में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। उस संस्करण में दो ग्रुप चरण रखे गए थे। बाद में इस प्रारूप को हटाकर सीधे नॉकआउट चरण की शुरुआत की गई। इस साल अफ्रीका, एशियाई टीमों को ज्यादा हिस्सेदारी मिली।

    1998 से 2022 : 32 टीमें

    1998 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई, जो 2022 में कतर की मेजबानी में हुए विश्व कप तक समय तक कायम रही। 32 टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया था। इस प्रारूप ने ‘राउंड ऑफ 16’ को मजबूत किया, जिसमें नॉकआउट मुकाबले होते थे। लगभग तीन दशक तक फीफा ने इस प्रारूप को बनाए रखा।

    2026 (अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा) : 48 टीमें

    अब 2026 विश्व कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप होंगे और पहली बार राउंड ऑफ 32 भी खेला जाएगा। कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप बनाएंगे। यूरोप से सबसे ज्यादा 16 स्थान मिले हैं। अफ्रीका को नौ, एशिया को आठ, दक्षिण अमेरिका और कानकाकाफ को छह-छह स्थान दिए गए हैं। ओशिनिया को पहली बार सीधा स्थान मिला है, जिसे न्यूजीलैंड ने हासिल किया।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup देखने का बना रहे हैं प्लान? जान लें फ्लाइट से लेकर मैच टिकट तक, कितना आएगा खर्च

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Countdown: 3 दिग्गजों के लिए आखिरी 'फुटबॉल महाकुंभ' होगा यह विश्व कप, मेसी के कंधों पर खास जिम्‍मेदारी