FIFA World Cup देखने का बना रहे हैं प्लान? जान लें फ्लाइट से लेकर मैच टिकट तक, कितना आएगा खर्च
FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अगर आप भी मैच देखने जाना चाहते हैं, तो फ्लाइट और मैच टिकट्स से जुड़ी जरूरी बातें जान लें। ...और पढ़ें

11 जून से शुरू हो रहा है फीफा वर्ल्ड कप (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब सिर्फ दो हफ्तों का समय ही बचा है। 11 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ में 48 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनके बीच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 शहरों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।
अगर आप भी फुटबॉल फैन हैं और लास्ट मिनट में अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो फ्लाइट, होटल और टिकट बुकिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपको पता होनी चाहिए।
वीजा के क्या नियम हैं?
- अमेरिका- इस समय बहुत कम समय के नोटिस पर अमेरिका के नए वीजा के लिए अपॉइंटमेंट मिलना लगभग नामुमकिन है। जिन यात्रियों के पास पहले से वैलिड वीजा या अपॉइंटमेंट नहीं है, उनके लिए अमेरिकी शहरों में होने वाले मैच देखना मुश्किल होगा।
- कनाडा- भारतीयों के लिए कनाडा का विजिटर वीजा रिजेक्शन रेट 60-80 प्रतिशत के बीच है। इसलिए लास्ट मिनट में वीजा मिलना मुश्किल हो सकता है।
- मैक्सिको- अगर आपके पास अमेरिका, यूके या शेंगेन वीजा है, तो आप मैक्सिको जा सकते हैं। अगर आपके पास ये वीजा नहीं हैं, तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। वीजा प्रोसेसिंग में लगभग 2-3 दिन का समय लग सकता है।
फ्लाइट टिकट्स की कीमत क्या हैं?
युद्ध के कारण फ्लाइट टिकटों की कीमतें लगातार बदल रही हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके बुकिंग कर लें। जून में इकोनॉमी क्लास के रिटर्न फ्लाइट्स का किराया दिल्ली से करीब इतना हो सकता है-
- न्यूयॉर्क- ₹98,000
- लॉस एंजिल्स- ₹128,000
- डलास- ₹135,000
- मैक्सिको सिटी- ₹93,000
- वैंकूवर- ₹137,000
- टोरंटो- ₹129,000
मैच टिकट्स खरीदते समय धोखाधड़ी से बचें?
टिकट हमेशा फीफा की ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीदें। किसी थर्ड-पार्टी सेलर या बहुत कम दाम वाले टिकटों के झांसे में न आएं। ज्यादातर टिकट फीफा ऐप के जरिए डिजिटल रूप में मिलेंगे, इसलिए पेपर या पीडीएफ टिकट न खरीदें।
मैच की टिकट की कीमत कितनी
- ग्रुप स्टेज- 60 - 620 यूएस डॉलर
- राउंड ऑफ 16- 170 - 980 यूएस डॉलर
- सेमीफाइनल- 420 - 3,295 यूएस डॉलर
- फाइनल- 2,030 - 7,875 यूएस डॉलर
होटल बुकिंग और हॉस्पिटैलिटी पैकेजेस
स्टेडियम के पास रुकना काफी महंगा हो सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप वेन्यू से थोड़ा दूर होटल लें और स्टेडियम पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। आप फीफा की वेबसाइट से हॉस्पिटैलिटी पैकेजेस और कार रेंटल की सुविधा भी ले सकते हैं। इसके अलावा, खास एक्सपीरियंस जैसे कि बाइक ट्रिप्स, हाइक्स या प्राइवेट वाइन टेस्टिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
खबरें और भी
स्टेडियम के जरूरी नियम
- स्टेडियम में सुरक्षा बेहद सख्त होगी, इसलिए मैच शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचें।
- अपने साथ एक वैलिड फोटो आईडी और अपने फोन में टिकट का स्कैन जरूर रखें।
- स्टेडियम के अंदर खाना महंगा होता है, इसलिए पहले से खाकर जाना बेहतर है।
- आप अपने साथ स्मार्टफोन, चश्मा, घड़ी, मेडिकल मास्क ले जा सकते हैं।
- 100ml से ज्यादा पानी या लिक्विड ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन खाली रियूजेबल पानी की बोतल और जांच के बाद बच्चों का दूध ले जाया जा सकता है।
- सेल्फी स्टिक, ट्राइपॉड, वीडियो कैमरा, बड़े बैग, फ्लेयर्स, लेजर पॉइंटर और किसी भी तरह के आपत्तिजनक या पॉलिटिकल बैनर स्टेडियम के अंदर पूरी तरह मना हैं।