छोटी-सी गलती और हो जाएगा वीजा रिजेक्ट, अप्लाई करने से पहले जरूर चेक कर लें ये 6 बातें
अगर आप वीजा के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकता है। ...और पढ़ें

क्या आप भी करने जा रहे हैं वीजा अप्लाई? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश यात्रा जितनी रोमांचक हो सकती है, उसकी तैयारी उतनी ही मुश्किल। इसमें सबसे बड़ा और अहम पड़ाव वीजा अप्लाई करना है। किसी भी देश में जाने से पहले वहां का वीजा लेना काफी जरूरी है।
लेकिन कई बार वीजा अप्लाई करते समय हम से कुछ चूक या जानकारी की कमी के कारण वीजा रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए अगर वीजा अप्लाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानें इस बारे में।
पासपोर्ट की वैधता और खाली पन्ने
ज्यादातर देशों का नियम है कि आपके पासपोर्ट की वैधता आपकी यात्रा की तारीख से कम से कम 6 महीने आगे तक होनी चाहिए। अगर आपका पासपोर्ट जल्द ही एक्सपायर होने वाला है, तो वीजा अप्लाई करने से पहले उसे रिन्यू करा लें। साथ ही, यह भी चेक करें कि आपके पासपोर्ट में कम से कम 2-3 खाली पन्ने हों, ताकि वीजा स्टैम्प लगाने के लिए जगह मिल सके।
-1774179643739.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
सही वीजा कैटेगरी चुनें
अक्सर लोग यहीं गलती कर बैठते हैं। अपनी यात्रा के मकसद को साफ रखें। आप घूमने जा रहे हैं, किसी बिजनेस मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे हैं या किसी रिश्तेदार से मिलने, हर कैटेगरी के लिए डॉक्यूमेंट और नियम अलग होते हैं। गलत कैटेगरी में अप्लाई करने का सीधा मतलब है वीजा रिजेक्शन।
खबरें और भी
फाइनेंशियल स्टेबिलिटी
एंबेसी यह जानना चाहती है कि आपके पास विदेश में रहने और वापस आने के लिए पैसे हैं या नहीं। इसके लिए पिछले 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न और सैलरी स्लिप जैसे डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं। ध्यान रखें कि आपके खाते में अचानक से बड़ी रकम जमा होना संदेह पैदा कर सकता है।
रिटर्न प्लान और होटल बुकिंग
वीजा अधिकारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या यह व्यक्ति वापस आएगा? इसे साबित करने के लिए आपको एक कन्फर्म रिटर्न टिकट और ठहरने की जगह का प्रमाण देना होता है। इसके अलावा, अगर आप भारत में नौकरी करते हैं या आपका अपना बिजनेस है, तो नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट या बिजनेस रजिस्ट्रेशन के कागजात जरूर लगाएं। यह अधिकारियों को यकीन दिलाएगा कि आप अवैध तरीके से किसी दूसरे में रहने का प्लान नहीं बना रहे।
डॉक्यूमेंट्स
अधूरे दस्तावेज वीजा रिजेक्शन का सबसे बड़ा कारण हैं। चेकलिस्ट के अनुसार हर कागज को सीरिज में लगाएं। अगर आपके कुछ जरूरी दस्तावेज हिंदी या किसी क्षेत्रीय भाषा में हैं, तो उनका अंग्रेजी अनुवाद जरूर करवाएं। साथ ही, फोटो का साइज एंबेसी की गाइडलाइंस के अनुसार ही होना चाहिए, जैसे कुछ देशों को सफेद बैकग्राउंड चाहिए होता है तो कुछ को मैट फिनिश।
इंटरव्यू के लिए रहें तैयार
यूएसए जैसे देशों के लिए आपको इंटरव्यू देना होता है। वहां घबराने की जरूरत नहीं है; बस अपने एप्लिकेशन में दी गई जानकारी पर कायम रहें और आत्मविश्वास के साथ जवाब दें। झूठ बोलना या जानकारी छिपाना आपके लिए हमेशा के लिए उस देश के दरवाजे बंद कर सकता है।