Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपड़ों को फोल्ड नहीं रोल करें! सूटकेस पैकिंग के ऐसे 5 हैक्स बचाएंगे बैग में ढेर सारी जगह

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 09:54 AM (IST)

    आरामदायक सफर के लिए सही पैकिंग करना भी बेहद जरूरी है, ताकि सारा जरूरी सामान कम स्पेस में पैक हो सके। ...और पढ़ें

    इन तरीकों से करें कम स्पेस में ज्यादा पैकिंग (Picture Courtesy: Freepik)

    इन तरीकों से करें कम स्पेस में ज्यादा पैकिंग (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेकेशन का नाम सुनते ही मन में जोश भर जाता है, लेकिन जब बात पैकिंग की आती है, तो अच्छे भले इंसान को भी स्ट्रेस होने लगता है। सारी जरूरी चीजें रखी या नहीं? एक ही सूटकेस में सारा सामान कैसे रखें? ऐसे सवाल हर किसी के मन में आते हैं। 

    इसलिए ऑर्गेनाइज्ड पैकिंग काफी जरूरी है। इससे न केवल कम बैग्स में ज्यादा सामान तो रख ही सकते हैं। साथ ही, आपका सफर भी आसान और आरामदायक बनता है। अगर आप भी अपनी अगली ट्रिप बिना पैकिंग की झंझट के एन्जॉय करना चाहते हैं, तो ये स्मार्ट पैकिंग हैक्स आपके काफी काम आ सकते हैं। 

    फोल्डिंग की जगह रोलिंग तकनीक अपनाएं

    ज्यादातर लोग कपड़ों को फोल्ड करके रखते हैं, जिससे सूटकेस जल्दी भर जाता है और कपड़ों में सिलवटें भी पड़ जाती हैं। इसकी जगह कपड़ों को रोल करके रखें। यह तरीका न केवल जगह बचाता है, बल्कि बैग के कोनों का भी सही इस्तेमाल करने में मदद करता है। टी-शर्ट, जींस और सूती कपड़ों के लिए यह तकनीक सबसे बेस्ट है।

    Packing Hacks (1)

    (AI Generated Image)

    पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल

    सूटकेस के अंदर सब कुछ आपस में मिल जाना सबसे बड़ा स्ट्रेस होता है। इससे बचने के लिए पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल करें। आप अलग-अलग क्यूब्स में इनरवियर, कैजुअल कपड़े और फॉर्मल कपड़ों को बांट सकते हैं। इससे आपको बैग की गहराई में हाथ मारकर सामान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका बैग हमेशा सेट रहेगा।

    खबरें और भी

    बंडल पैकिंग और भारी सामान नीचे रखें

    पैकिंग का एक गोल्डन रूल है कि भारी सामान को हमेशा सूटकेस के निचले हिस्से यानी पहियों की तरफ रखें। इससे बैग का बैलेंस बना रहता है और वह पलटता नहीं है। इसके अलावा, अपने मोजों को जूतों के अंदर डालकर आप एक्स्ट्रा जगह बचा सकते हैं और जूतों का आकार भी खराब नहीं होगा।

    लीकेज-प्रूफ टॉयलेटरीज

    अक्सर सफर के दौरान शैम्पू या लोशन की बोतल खुल जाती है और पूरे कपड़ों को खराब कर देती है। इससे बचने के लिए बोतल का ढक्कन खोलें, उस पर एक प्लास्टिक रैप लगाएं और फिर ढक्कन बंद करें। अपनी सभी लिक्विड चीजों को एक ट्रांसपेरेंट जिप-लॉक बैग में रखें, ताकि अगर कुछ लीक भी हो, तो बाकी सामान सुरक्षित रहे।

    इमरजेंसी किट और गैजेट ऑर्गनाइजर

    चार्जर, ईयरफोन और केबल्स का उलझना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। इन्हें एक पुराने चश्मे के केस या छोटे पाउच में व्यवस्थित करके रखें। साथ ही, एक छोटा फर्स्ट-एड बॉक्स और जरूरी दवाओं का पत्ता हमेशा टॉप पॉकेट में रखें। यह छोटी सी तैयारी इमरजेंसी में आपको बड़े तनाव से बचा सकती है।