Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइट बुक करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती? कम कीमत में ट्रिप प्लान करने के 5 सीक्रेट हैक्स

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 02:56 PM (IST)

    बजट फ्रेंडली ट्रैवल के लिए कुछ स्मार्ट हैक्स को अपनाना जरूरी है, ताकि कम पैसों में ट्रिप का पूरा आनंद ले सकें। ...और पढ़ें

    बजट के अंदर ट्रिप प्लानिंग के लिए टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    बजट के अंदर ट्रिप प्लानिंग के लिए टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन अक्सर बजट की चिंता हमारे वेकेशन प्लान में रुकावट बन जाती है। बहुत से लोग मानते हैं कि एक अच्छी ट्रिप के लिए बैंक बैलेंस का भारी होना जरूरी है, जबकि असलियत यह है कि स्मार्ट प्लानिंग और सही ट्रिक्स के साथ आप कम पैसों में भी दुनिया की बेहतरीन जगहों का मजा ले सकते हैं।

    अगर आप भी अपनी अगल ट्रिप को यादगार और किफायती बनाना चाहते हैं, तो ये 5 बजट ट्रैवल हैक्स आपके बहुत काम आएंगे।

    ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें

    किसी भी मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने का एक पीक सीजन होता है, जब वहां भीड़ सबसे ज्यादा होती है और होटल से लेकर फ्लाइट तक के दाम आसमान छू रहे होते हैं। बजट बचाने का सबसे पहला नियम है ऑफ-सीजन या शोल्डर सीजन में ट्रिप प्लान करें। इससे न केवल आपको सस्ते दाम पर अच्छे होटल मिलेंगे, बल्कि आप भीड़भाड़ से दूर शांति से उस जगह का अनुभव कर पाएंगे।

    बुकिंग के लिए इन्कॉग्निटो मोड का इस्तेमाल

    क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप बार-बार किसी फ्लाइट या होटल की सर्च करते हैं, तो उनके दाम बढ़ने लगते हैं? ब्राउजर की कुकीज आपकी सर्च हिस्ट्री को ट्रैक करती हैं। इससे बचने के लिए हमेशा अपनी टिकट और होटल की बुकिंग इन्कॉग्निटो मोड या प्राइवेट ब्राउजिंग में करें। इससे एयरलाइंस को आपकी पिछली सर्च का पता नहीं चलेगा और आपको शुरुआती कम दाम ही दिखाए जाएंगे।

    Budget Travel Tips

    (AI Generated Image)

    लोकल ट्रांसपोर्ट और पब्लिक कन्वेंस अपनाएं

    वेकेशन पर प्राइवेट टैक्सी या कैब बुक करना सबसे महंगा सौदा होता है। पैसे बचाने के लिए वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट, जैसे- मेट्रो, लोकल बस, ट्राम या रेंटल साइकिल का इस्तेमाल करें। इससे न केवल आपके पैसे बचेंगे, बल्कि आप उस शहर की गलियों और कल्चर को ज्यादा करीब से देख पाएंगे। अगर दूरी कम हो, तो पैदल चलना सबसे अच्छा और फ्री ऑप्शन है।

    खबरें और भी

    स्ट्रीट फूड और लोकल ईटरीज का स्वाद लें

    आलीशान होटलों और बड़े रेस्टोरेंट्स का खाना अक्सर महंगा होता है। बजट ट्रैवलर हमेशा वहां के स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबों को प्राथमिकता देते हैं। वहां आपको उस जगह का असली और पारंपरिक स्वाद बहुत ही कम दामों में मिल जाएगा। इसके अलावा, अपने साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट या फल जरूर रखें, ताकि हल्की भूख के लिए आपको बार-बार महंगे स्नैक्स न खरीदने पड़ें।

    फ्री टूर्स और एक्टिविटीज की तलाश करें

    हर शहर में कुछ ऐसी जगहें और एक्टिविटीज होती हैं जो पूरी तरह मुफ्त होती हैं। कई शहरों में फ्री वॉकिंग टूर्स आयोजित किए जाते हैं, जहां गाइड आपको शहर का इतिहास बताते हैं। इसके अलावा सरकारी म्यूजियम, सार्वजनिक पार्क, बीच और लोकल फेयर का आनंद बिना किसी एंट्री फीस के या कम से कम फीस देकर लिया जा सकता है।