Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप को लेकर भारत में भी उत्साह, दुनिया की सबसे छोटी सोने की बनी ट्रॉफी

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 05:46 PM (IST)

    उदयपुर के सूक्ष्म शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने फीफा विश्व कप के लिए दुनिया की सबसे छोटी सोने की ट्रॉफी बनाई है, जिसका आकार मात्र 1 मिलीमीटर है। ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप

    फीफा वर्ल्ड कप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। फीफा फुटबॉल विश्व कप को लेकर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। इसी बीच उदयपुर के प्रसिद्ध सूक्ष्म शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करते हुए दुनिया की सबसे छोटी सोने की फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी तैयार करने का दावा किया है। 211 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके डॉ. सक्का ने ट्रॉफी के साथ गोल्डन बूट, फुटबॉल और भारतीय तिरंगा झंडा भी बेहद सूक्ष्म आकार में बनाया है।

    डॉ. सक्का द्वारा तैयार की गई ट्रॉफी, गोल्डन बूट, फुटबॉल और तिरंगा झंडा मात्र 1-1 मिलीमीटर आकार के हैं। इन सभी कलाकृतियों को बनाने में केवल 500 मिलीग्राम सोने का उपयोग किया गया है। यह संपूर्ण कलाकृति इतनी छोटी है कि इसे सामान्य आंखों से देखना संभव नहीं है और इसके लिए विशेष लेंस की आवश्यकता होती है।

    भारत की कला वैश्विक मंच पर पहुंचाने का प्रयास

    कलाकृति में चांदी से तैयार एक मिनी फुटबॉल मैदान भी बनाया गया है, जिसमें गोल पोस्ट, डी-कॉर्नर और नेट की जाली जैसी बारीक संरचनाएं उकेरी गई हैं। डॉ. सक्का का कहना है कि भारत भले ही फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा हो, लेकिन इस कलाकृति के माध्यम से भारतीय शिल्पकला और देश की पहचान वैश्विक मंच तक पहुंच सकती है।

    उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को पत्र लिखकर इस कलाकृति को विश्व कप विजेता टीम को भारत की ओर से भेंट करने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें- 2 नहीं बल्कि 4 ब्रेक, फुटबॉल वर्ल्‍ड कप में नए नियम के हिसाब से खेले जाएंगे मुकाबले; फाइनल में होगा एकदम नया ट्विस्‍ट

    यह भी पढ़ें- 17 साल की उम्र में पेले ने बदल दी थी फुटबॉल की दुनिया, अब 68 साल पुराने मैच की जर्सी करोड़ों में होगी नीलाम

    खबरें और भी