विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में ग्रुप स्टेज के खत्म हुए मुकाबले, नॉकआउट स्टेज में 32 टीमों के बीच होगी जंग

Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:28 PM (IST)

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबले समाप्त हो गए हैं, जिसमें 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पहली बार 48 टीमों के इस विश्व कप में, शीर्ष दो टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली आठ टीमों ने भी अगले दौर में जगह बनाई है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। पहले नॉकआउट चरण में 32 टीमें आपस में टकराएंगी। फीफा ने पहली बार 48 टीमों के विश्व कप का आयोजन किया है जिन्हें चार-चार के 12 ग्रुपों में बांटा गया था।

इसमें से पहले दो स्थान की 24 टीमें सीधे अंतिम-32 में पहुंच चुकी हैं। बचे हुए आठ स्थानों के लिए तीसरे नंबर पर रहने वाली 12 टीमों में टक्कर थी। हालांकि ये टक्कर किसी मैच के रूप में नहीं थी। उनके अपने ग्रुप के प्रदर्शन ने ही तय किया की इन 12 में से कौन सी आठ टीमें आगे जाएंगी।

ऐसे हुआ फैसला

शीर्ष-दो टीमों के तहत ग्रुप-ए से मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, बी से स्विट्जरलैंड, कनाडा, सी से ब्राजील, मोरक्को, डी से अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ई से जर्मनी, आइवरी कोस्ट, एफ से नीदरलैंड्स, जापान, जी से बेल्जियम, मिस्र, एच से स्पेन, केप वर्डे, आइ से फ्रांस, नार्वे, जे से अर्जेंटीना जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया में से एक टीम आगे बढ़ेगी, के से कोलंबिया, पुर्तगाल जा चुकी है। ऐसे ही एल से इंग्लैंड के अलावा एक टीम अंतिम-32 में पहुंची है। इसके अलावा जो आठ टीमें हैं, उनके पहुंचने का रास्ता अलग तरीके से तय किया गया है। ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म होने के बाद देखा गया कि तीसरे नंबर की किन टीमों के अंक बाकियों से ज्यादा हैं, उन आठ टीमों को अंतिम-32 में जगह दी गई है।

क्वालीफिकेशन के लिए क्या था नियम?

जैसे ग्रुप बी में बोस्निया और हर्जेगोविना, डी में पराग्वे, ई में इक्वाडोर, एफ में स्वीडन के चार-चार अंक हैं। तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में ये सबसे ज्यादा अंक बटोरने वाली टीमें हैं। इन्हें तुरंत अंतिम-32 में जगह मिल गई। इस तरह यहां हो गईं 28 टीमें। यानी चार अंकों वाली लगभग सारी टीमें आगे निकल गईं। बचे हुए स्थानों के लिए देखा गया कि तीन अंक पाने वाली टीमों में से गोल अंतर किसका बेहतर है।

गोल अंतर यानी मान लीजिए किसी टीम ने पांच गोल किए और दो खाए तो उनका गोल अंतर +तीन रहा। इस तरह से बेहतर गोल अंतर वाली टीम आगे निकल गई।

यहां अगर टीमें बराबर पर रहीं तो देखा गया कि किसने ग्रुप चरण में ज्यादा गोल किए। यानी मान लीजिए दो टीमों का गोल अंतर +तीन रहा लेकिन एक ने सात गोल किए जबकि दूसरी ने छह, तो सात गोल करने वाली टीम आगे निकल जाएगी। यहां भी अगर दो टीमें बराबर रहीं तो देखा जाएगा कि ग्रुप चरण में किस टीम ने कम अनुशासनहीनता की यानी कम येलो और रेड कार्ड खाए। यहां भी फंसने पर सबसे ताजा फीफा रैंकिंग में टीम का स्थान देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को रौंदकर शान से कटाया नॉकआउट का टिकट, मिस्र और ईरान ने खेला ड्रॉ

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने नॉकआउट में जगह बना रचा इतिहास, स्पेन से हार के बाद टूटा उरुग्वे का सपना