Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के रंग में रंगने को तैयार दुनिया, किस ग्रुप में कौन-सी टीम शामिल? कैसा है पूरा शेड्यूल; देखें सभी डिटेल्स

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 11:40 PM (IST)

    2026 फीफा विश्व कप 12 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। यह 48 टीमों और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा टूर्न ...और पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026

    HighLights

    1. फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा

    2. टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें और 104 मैच होंगे

    3. अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे मेजबानी

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून की रात सह मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से होगी। इस मुकाबले से 90 मिनट पहले रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम होगा। फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा और भव्य संस्करण होगा।

    पहली बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान 104 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले 32 टीमों वाला प्रारूप लागू था, लेकिन फीफा ने वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और अधिक देशों को मौका देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का विस्तार किया है। 48 टीमों को 12 समूहों में बांटा जाएगा, जिनमें प्रत्येक समूह में चार-चार टीमें होंगी। हर समूह से शीर्ष दो टीमें सीधे नाकआउट चरण में पहुंचेंगी।

    अगले दौर में कैसी टीमें करेंगी क्वालीफाई?

    इसके अलावा सभी समूहों में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों को भी अगले दौर का टिकट मिलेगा। इस बदलाव के साथ नॉकआउट चरण में पहली बार राउंड आफ 32 खेला जाएगा, जिसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। फीफा का मानना है कि विस्तारित प्रारूप से विश्व कप और अधिक प्रतिस्पर्धी तथा रोमांचक बनेगा। साथ ही एशिया, अफ्रीका, ओशिनिया और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों की अधिक टीमों को विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

    फुटबॉल जगत की नजरें अब 2026 विश्व कप पर टिकी हैं, जो आकार, भागीदारी और मुकाबलों की संख्या के लिहाज से अब तक का सबसे भव्य विश्व कप बनने जा रहा है।

    फीफा वर्ल्ड कप के किस ग्रुप में कौन-सी टीमें

    ग्रुप

    शामिल टीमें

    ग्रुप A

    मेक्सिको, द. अफ्रीका, द. कोरिया, चेकिया

    ग्रुप B

    कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया-हर्जेगोविना

    ग्रुप C

    ब्राजील, मोरक्को, स्काटलैंड, हैती

    ग्रुप D

    अमेरिका, पराग्वे, आस्ट्रेलिया, तुर्किये

    ग्रुप E

    जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ

    ग्रुप F

    नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनिशिया

    ग्रुप G

    बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

    ग्रुप H

    स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, कैप वर्डे

    ग्रुप I

    फ्रांस, सेनेगल, नार्वे, ईराक

    ग्रुप J

    अर्जेंटीना, आस्ट्रिया, अल्जीरिया, जार्डन

    ग्रुप K

    पुर्तगाल, कोलंबिया, डीआर कोंगो, उज्बेकिस्तान

    ग्रुप L

    इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

    फीफा ग्रुप चरण का कार्यक्रम 

    तारीख

    मुकाबला (टीम बनाम टीम)

    समय (भारतीय समयानुसार)

    12 जून

    मेक्सिको बनाम द. अफ्रीका

    12:30 AM

    12 जून

    द. कोरिया बनाम चेक गणराज्य

    07:30 AM

    13 जून

    कनाडा बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना

    12:30 AM

    13 जून

    अमेरिका बनाम पेराग्वे

    06:30 AM

    14 जून

    कतर बनाम स्विट्जरलैंड

    12:30 AM

    14 जून

    ब्राजील बनाम मोरक्को

    03:30 AM

    14 जून

    हैती बनाम स्काटलैंड

    06:30 AM

    14 जून

    आस्ट्रेलिया बनाम तुर्किये

    09:30 AM

    14 जून

    जर्मनी बनाम कुराकाओ

    10:30 AM

    15 जून

    नीदरलैंड्स बनाम जापान

    01:30 AM

    15 जून

    आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर

    04:30 AM

    15 जून

    स्वीडन बनाम ट्यूनिशिया

    07:30 AM

    15 जून

    स्पेन बनाम कैप वर्डे

    09:30 AM

    16 जून

    बेल्जियम बनाम मिस्र

    12:30 AM

    16 जून

    सऊदी अरब बनाम उरुग्वे

    03:30 AM

    16 जून

    ईरान बनाम न्यूजीलैंड

    06:30 AM

    17 जून

    फ्रांस बनाम सेनेगल

    12:30 AM

    17 जून

    ईराक बनाम नार्वे

    03:30 AM

    17 जून

    अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया

    06:30 AM

    17 जून

    आस्ट्रिया बनाम जार्डन

    09:30 AM

    17 जून

    पुर्तगाल बनाम डीआर कोंगो

    10:30 AM

    18 जून

    इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया

    01:30 AM

    18 जून

    घाना बनाम पनामा

    04:30 AM

    18 जून

    उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया

    07:30 AM

    18 जून

    चेक गणराज्य बनाम द. अफ्रीका

    09:30 AM

    19 जून

    स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना

    12:30 AM

    19 जून

    कनाडा बनाम कतर

    03:30 AM

    19 जून

    मेक्सिको बनाम द. कोरिया

    06:30 AM

    20 जून

    अमेरिका बनाम आस्ट्रेलिया

    12:30 AM

    20 जून

    स्काटलैंड बनाम मोरोक्को

    03:30 AM

    20 जून

    ब्राजील बनाम हैती

    06:00 AM

    20 जून

    तुर्किये बनाम पराग्वे

    08:30 AM

    20 जून

    नीदरलैंड्स बनाम स्वीडन

    10:30 AM

    21 जून

    जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट

    01:30 AM

    21 जून

    इक्वाडोर बनाम कुराकाओ

    05:30 AM

    21 जून

    ट्यूनिशिया बनाम जापान

    09:30 AM

    21 जून

    स्पेन बनाम सऊदी अरब

    09:30 PM (रात)

    22 जून

    बेल्जियम बनाम ईरान

    12:30 AM

    22 जून

    उरुग्वे बनाम कैप वर्डे

    03:30 AM

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: हैरी केन को इंग्‍लैंड के चैंपियन बनने की उम्‍मीद, 'ग्रुप ऑफ डेथ' से निपटने का प्‍लान तैयार

    यह भी पढ़ें- 5 महत्वपूर्ण फैक्ट्स, जिससे FIFA World Cup 2026 बनेगा सबसे स्पेशल और यादगार; फैंस के लिए जानना जरूरी

    खबरें और भी