Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    48 टीमें, 104 मैच, 1 लाख 29 हजार करोड़ का कुल खर्च...11 जून से शुरू होगा इतिहास का दूसरा सबसे महंगा FIFA वर्ल्ड कप

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून को अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होगा। यह 96 साल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा वर्ल्ड कप होगा, जिसमें प ...और पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: कब से होगा फीफा विश्व कप का आगाज?

    FIFA World Cup 2026: कब से होगा फीफा विश्व कप का आगाज?

    HighLights

    1. FIFA World Cup 2026 का 11 जून से होगा आगाज

    2. फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का दूसरा सबसे महंगा टूर्नामेंट होगा

    3. 48 टीमें, 104 मैच, फीफा विश्व कप की हर टीम में शामिल होंगे 26 प्लेयर्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 Start Date: 11 जून से FIFA World Cup 2026 का आगाज होने जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट इतिहास रचने वाला है, क्योंकि यह 96 साल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा वर्ल्ड कप होगा।

    टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें चैंपियन बनने की दौड़ में उतरेगी, जबकि 39 दिनों तक चलने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ में 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे फीफा इतिहास का सबसे बड़ा सीजन बनाते हैं। इतना ही नहीं, इस बार टूर्नामेंट आयोजित कराने में कुल 1 लाख 29 हजार करोड़ का खर्च होंगे, जबकि कतर 2022 पर करीब 17 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

    600 करोड़ लोग देखें फीफा वर्ल्ड कप

    image

    600 करोड़ लोग देखेंगे FIFA World Cup 2026

    फीफा को उम्मीद है कि इस बार विश्व कप की कुल दर्शक संख्या 600 करोड़ तक पहुंच सकती है। 2022 कतर विश्व कप में लगभग 500 करोड़ लोगों ने विश्व कप देखा था।  यही वजह है कि विश्व कप अब सिर्फ खेल आयोजन नहीं रहा। यह वैश्विक ब्रांड्स, प्रसारण कंपनियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है।

    FIFA World Cup 2026 की अहम बातें-

    • कुल 1248 खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं।
    • कुल 48 टीमों में प्रत्येक 26 खिलाड़ी शामिल होंगे।
    • 357 खिलाड़ी ऐसे है, जो पहले टूर्नामेंट खेल चुके हैं और अब वापसी करेंगे। 
    • 891 खिलाड़ी ऐसे है जो अपने फुटबॉल करियर में पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।
    • 22 विश्व कप विजेता भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 

    इन 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड छठा विश्व कप

    image

    FIFA World Cup 2026: इन 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड छठा विश्व कप

    खबरें और भी

    • लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 38 साल उम्र
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)- 41 साल उम्र
    • गुइलर्मो ओकोआ (मैक्सिको)- 40 साल उम्र

    कौन हैं सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी?

    • सबसे युवा- गिल्बर्टो मोरा, 17 साल और 240 दिन (मैक्सिको)
    • सबसे उम्रदराज- क्रेग गॉर्डन, 43 साल और 162 दिन (स्कॉटलैंड)

    FIFA World Cup 2026: इन प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें

    image

    FIFA World Cup 2026: इन प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें

    निको पाज (अर्जेंटीना)

    माइकल ओलिस (फ्रांस)

    लामिने यमाल (स्पेन)

    अर्डा गुलेर (तुर्किये)

    AI करेगा रेफरी की मदद

    2026 फीफा वर्ल्ड कप तकनीक के मामले में भी एक नया इतिहास लिखने वाला है। हर स्टेडियम में 16 ट्रैकिंग कैमरे खिलाड़ियों की हर गतिविधि रिकॉर्ड करेंगे। पहली बार AI आधारित रियल-टाइम डिजिटल प्लेयर मॉडस का इस्तेमाल होगा और 3D डिजिटल मॉडलिंग की मदद से ऑफसाइड फैसलों को पहले से ज्यादा तेज और सटीक बनाया जाएगा।

    FIFA World Cup 2026 Prize Money: विजेता को मिलेंगे करीब 477 करोड़ 

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी कुल 871 मिलियन डॉलक यानी करीब 83000 करोड़ रुपये हैं। यह कतर विश्व कप से 49 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली बार कुल प्राइज मनी 4190 करोड़ रुपये थी। इस बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 477 करोड़ मिलेंगे। 

    image

    FIFA World Cup 2026 Prize Money

    FIFA World Cup की असली ट्रॉफी चोरी हुई थी

    1983 में फीफा विश्व कप की असली ट्रॉफी चोरी हो गई थी, जो मिली नहीं। इसके बाद इटली में 18-कैरेट शुद्ध सोने से बनी ट्रॉफी को तैयार किया गया। इसका करीब 190 करोड़ रुपये का बीमा भी है। 

    FIFA World Cup 2026 Timings: भारतीय समयानुसार कब से शुरू होंगे मैच?

    फीफा विश्व कप के मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 से सुबह 9:30 के बीच खेले जाएंगे।

    FIFA वर्ल्ड कप अब तक किसने सबसे ज्यादा बार जीता?

    ब्राजील ने अब तक फीफा वर्ल्ड कप 5 बार जीता है, जबकि जर्मनी ने 4 बार। इटली ने भी चार बार जीता है। फ्रांस और उरुग्वे  ने दो-दो बार जीता, इंग्लैंड ओर स्पेन ने एक-एक बार जीता है।

    यह भी पढ़ें- एक करोड़ 67 लाख रुपये का टिकट, ये मैच है या किसी महल की कीमत; राष्ट्रपति तक पहुंची बात

    यह भी पढ़ें- कोई खुद से बनाता बिजली तो किसी का घोड़े की नाल जैसा आकार, FIFA World Cup 2026 के 16 स्टेडियमों की क्या है खासियत?