एक करोड़ 67 लाख रुपये का टिकट, ये मैच है या किसी महल की कीमत; राष्ट्रपति तक पहुंची बात
न्यू यॉर्क निक्स के एनबीए फाइनल में पहुंचने के बाद टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जहां एक टिकट की कीमत करोड़ों में है। यह मुद्दा अमेरिका में चर्चा ...और पढ़ें

करोड़ों के टिकट कैसे खरीदेंगे फैंस?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टेडियम में जाकर मैच देखने का सपना हर किसी का होता। टिकटों को लेकर मारा-मारी ऐसी होती है कि फैंस खरीद नहीं पाते। आमतौर पर ऐसा ही होता है, लेकिन वक्त बदल रहा है। लग रहा है कि ऐसा वक्त आएगा जब टिकट तो होंगे, लेकिन खरीदने वाले नहीं।
ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक मैच के एक टिकट की कीमत इतनी है कि इसमें आम आदमी का महल बन जाए। ऐसा न्यू यॉर्क में देखने को मिल रहा है जहां न्यू यॉर्क निक्स ने एनबीए फाइनल्स में जगह बनाई है। इस टीम ने 27 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया है और इसलिए दीवानगी अपने चरम पर है।
करोड़ों का टिकट
वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच के कोर्ट के पास के कुछ टिकटों की कीमत आसामान से भी ऊपर चली गई है। इन टिकटों को खरीदने के बारे में आम आदमी तो सोच ही नहीं सकता। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के पास के कुछ टिकटों की कीमत 176,000 अमेरिकी डॉलर है। इसे अगर भारतीय रुपये में कन्वर्ट किया जाए तो कीमत तकरीबन एक करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये के आस-पास पहुंचती है।
कोर्ट के पास के एक पेयर की कीमत 280,000 अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 2.6 करोड़ भारतीय रुपये है। इतने में दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से घर खरीदा जा सकता है। एमएसजी एरेना में ऊपर की सीट की कीमत भी हैरान करने वाली है। यहां से आपको दुरबीन की जरूरत होती है। इस सीट की कीमत 4000 अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 3.70 लाख भारतीय रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार रात को हुए मैच की सबसे सस्ती टिकट 9,365 अमेरिकी डॉलर की बिकी, जो भारतीय रुपये के अनुसार तकरीबन 8.8 लाख रुपये है।
ट्रम्प तक पहुंची बात
अमेरिका में ये मुद्दा काफी चर्चा में है। हर जगह इतने महंगे टिकटों की बात हो रही है और इसी कारण एक रिपोर्टर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इसे लेकर सवाल किया कि आम आदमी तो इतने महंगे टिकटों की खरीद नहीं सकता। इस पर ट्रम्प ने कहा था कि, "वह घर पर टीवी पर देख सकते हैं।"
खबरें और भी
म्यूजिक इंडस्ट्री की पकड़ी राह
देखा जाए तो अमेरिका में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने म्यूजिक इंडस्ट्री की राह पकड़ ली है जहां एक कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमत लाखों में होती है। कुछ यही हाल अब खेलों में होता दिख रहा है। टेलर स्वीफ्ट के कॉन्सर्ट के टिकटों के लिए फैंस को फाइनेंशियल पैकेज लेना पड़ता था। सुपर बाउल भी अब एक स्पोर्ट्स इवेंट कम बल्कि अमीरों के मिलने की जगह ज्यादा हो गया है। 11 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है। इसके लिए भी हजारों डॉलर टिकटों पर खत्म कर रहे हैं।
अमेरिका ही नहीं यूरोप भी इस अछूता नहीं है। यहां हाल ही में पीएसजी और आर्सेनल के बीच हुए चैंपियंस लीग के फाइनल के टिकटों की कीमत ने कोहराम मचा दिया था। आम आदमी की जेब इन टिकटों के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। ये कीमत कुछ सौ यूरोज से लेकर एक हजार यूरोज तक थी।