FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: शकीरा ने बांधा समां, रंगारंग कार्यक्रम के साथ फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का आज 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैक्सिको सिटी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी ह ...और पढ़ें

ओपनिंग सेरेमनी
HighLights
48 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग शुरू
टूर्नामेंट में 104 मुकाबले खेले जाएंगे
3 देश कर रहे विश्व कप की मेजबानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 का आज 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैक्सिको सिटी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें शकीरा, बर्ना बाय, जे बैल्विन जैसे दिग्गज सितारों ने जोरदार परफॉर्मेंस दी। शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ऑफिशियल गाना 'दाई दाई' पर परफॉर्म भी किया। ओपनिंग सेरेमनी करीब 90 मिनट चली। इस दौरान फैंस झूमने पर मजबूर हो गए।
जे बैल्विन ने किया परफॉर्म
एज्टेका स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में हजारों डांसर परफॉर्म कर रहे थे। दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा था। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह इस पल को अपनी आंखों के साथ कैमरे में भी संजो रहे थे। कोलंबिया के सिंगर जे बैल्विन ने अपनी प्रस्तुति से फैंस का मन मोह लिया। उन्होंने काफी समय तक फैंस को झूमने पर मजबूर किया। स्टेडियम में मौजूद लोगों को उनकी परफॉर्मेंस सराहनीय लग रही थी।
शकीरा ने गाया 'दाई दाई'
इसके बाद दुनिया की मशहूर सिंगर और डांसर शकीरा ने नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय के साथ मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। शकीरा के आते ही फैंस मानो बेकाबू हो गए। शकीरा ने ऑफिशियल सांग 'दाई दाई' गाया। इसके बाद मेक्सिको सिटी की हवा में स्मोक बॉम्ब छोड़े गए।
Shakira cantando en la inauguración del Mundial 2026#MundialRTVE #FIFAWorldCup pic.twitter.com/N5TNcIY27Y
— sugar 🍃 (@sugarcriminal) June 11, 2026
पहले मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका का सामना
फीफा विश्व कप 2026 के पहले मैच में मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका का सामना होगा। यह मैच UNITE8 स्पोर्ट्स और DD स्पोर्ट्स पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे।
खबरें और भी
पहले दिन 2 मैच
पहले दिन के दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया और चेकिया की टक्कर होगी। यह मुकाबला शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। चेकिया की टीम 2006 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रही है। ऐसे में उसे दक्षिण कोरियाई से कड़ी चुनौती मिलेगी। दक्षिण कोरिया क्वालीफाइंग दौर में एक भी मैच नहीं हारी है।
पहले दिन के मैच
मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका
- स्थान : मेक्सिको सिटी
- समय : 12:30 AM
- प्रसारण : युनाइट8 1 व 2 स्पोर्ट्स, जी5
दक्षिण कोरिया बनाम चेकिया
- स्थान : गुअलदहारा
- समय : 7:30 AM
- प्रसारण : युनाइट8 1 व 2 स्पोर्ट्स, जी5
यह भी पढ़ें- आज रात से शुरू हो रहा है FIFA World Cup 2026, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी चैनल्स की पूरी डिटेल्स