Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया, ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बर्ना बाय देंगे रंगारंग प्रस्तुति

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    48 देश, 1248 खिलाड़ी और लक्ष्य एक फीफा विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी। वो ट्रॉफी जो आज तक सिर्फ आठ देश जीत पाए हैं। ...और पढ़ें

    फीफा विश्व कप 2026

    फीफा विश्व कप 2026

    HighLights

    1. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होगा फीफा विश्व कप 2026

    2. उद्घाटन मुकाबले में सह मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 48 देश, 1248 खिलाड़ी और लक्ष्य एक फीफा विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी। वो ट्रॉफी जो आज तक सिर्फ आठ देश जीत पाए हैं। अमेरिका की उष्णकटिबंधीय जलवायु में जहां औसत तापमान 32 डिग्री रहेगा, वहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने खेल से तापमान को और बढ़ाने के लिए जी जान लगा देंगे। अगले 39 दिन तक दुनिया फुटबॉल के मैदान पर सिमट जाएगी।

    गुरुवार रात मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत के साथ शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का अंत 19 जुलाई को न्यूजर्सी में फाइनल के साथ होगा। अब तक के सबसे बड़े और भ‍व्य फुटबॉल विश्व कप में सभी की नजरें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेंटीना के लियोन मेसी, फ्रांस के काइलियन एमबापे और ब्राजील के नेमार पर सभी की नजरें होंगी।

    रोनाल्डो के लिए विश्व कप जीतने का ये छठा प्रयास होगा। नेमार की झोली में भी ये बहुमूल्य ट्रॉफी नहीं है। तो वहीं मेसी और एमबापे चाहेंगे कि वो इसे दूसरी बार अपने नाम कर लें, लेकिन ये आसान नहीं होने वाला। मौजूदा विश्व कप में शामिल किसी भी खिलाड़ी ने ऐसे गरम मौसम में फुटबॉल विश्व कप नहीं खेला।

    इससे पहले सिर्फ एक बार इतनी गर्मी में फीफा विश्व कप खेला गया था। वो साल था 1994 और मेजबान, यही अमेरिका। उस विश्व कप को याद करने वाले आज भी गर्मी से बेचैन हो जाते हैं। उस बार के चैंपियन ब्राजील के सामने एक बार फिर से मौका होगा कि वो दुनिया को सांबा के मोहपाश में बांध लें।

    खबरें और भी

    शकीरा और बर्ना बाय देंगे रंगारंग प्रस्तुति

    उद्घाटन मुकाबले से 90 मिनट पहले रंगारंग समारोह होगा, जिसमें शकीरा, बर्ना बाय, जे बैल्विन, टायला, माना, अलेहांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा जैसे दिग्गज सितारे प्रस्तुति देंगे।

    नंबर गेम

    • 104 मैच खेले जाएंगे इस बार विश्व कप में जो सबसे ज्यादा हैं, पहले 64 मैच होते थे
    • 3 अलग अलग विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाला मेक्सिको का एज्टेका पहला स्टेडियम बनेगा
    • 17 वर्षीय मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा सबसे युवा खिलाड़ी होंगे
    • जबकि स्काटलैंड के गोलकीपर क्रेग गार्डन सबसे उम्रदराज
    • 357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं
    • 891 खिलाड़ी पहली बार फीफा विश्व कप का अनुभव करेंगे

    पहली बार खेलेंगे ये देश

    कैप वेर्डे, कुराकाओ, जार्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार फीफा विश्व कप में खेलेंगे।

    अब तक के विजेता

    • ब्राजील : 1958, 1962, 1970, 1994, 2002
    • जर्मनी : 1954, 1974, 1990, 2014
    • इटली : 1934, 1938, 1982, 2006
    • अर्जेंटीना : 1978, 1986, 2022
    • उरुग्वे : 1930, 1950
    • फ्रांस : 1998, 2018
    • इंग्लैंड : 1966
    • स्पेन : 2010

    फीफा विश्व कप के मैच

    मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका

    स्थान : मेक्सिको सिटी
    समय : 12:30 एएम

    दक्षिण कोरिया बनाम चेकिया

    स्थान : गुअलदहारा
    समय : 7:30 एएम
    प्रसारण : युनाइट8 1 व 2 स्पोर्ट्स, जी5

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 की प्राइज मनी कितनी है? T20 विश्‍व कप से तुलना देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

    यह भी पढ़ें- लियोन मेसी ने गोल मार दिखाई फिटनेस, अभ्यास मैच में जीता अर्जेंटीना