Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026 की प्राइज मनी कितनी है? T20 विश्‍व कप से तुलना देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:23 PM (IST)

    अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से फीफा विश्‍व कप 2026 का आगाज होगा। ...और पढ़ें

    फीफा विश्‍व कप 2026

    फीफा विश्‍व कप 2026

    HighLights

    1. 11 जून से शुरू हो रहा फीफा विश्‍व कप

    2. 48 टीमों के बीच होगी ट्रॉफी के लिए जंग

    3. 39 दिन में खेले जाएंगे कुल 104 मुकाबले

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से फीफा विश्‍व कप 2026 का आगाज होगा। इतिहास के सबसे बड़े टूर्नामेंट में 48 टीमों के बीच खिताबी जंग होगी।

    इस दौरान 16 मैदानों पर 104 मैच खेले जाएंगे। 39 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट की प्राइस मनी लगातार चर्चा में बनी हुई है। टी20 विश्‍व कप 2026 की तुलना में फीफा विश्‍व कप 2026 जीतने वाली टीम को कई गुना प्राइस मनी मिलेगी।

    प्राइज मनी में हुआ इजाफा

    फीफा विश्‍व कप 2026 की प्राइस मनी 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर (6241 करोड़ रुपये) है, जो पिछली बार की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। विजेता टीम को 50 मिलियन डॉलर (476 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को 33 मिलियन डॉलर (314 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

    टी20 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे। टी20 विश्व कप 2026 में कुल 11.25 मिलियन डॉलर प्राइस मनी थी। फीफा विश्व कप में 48वें नंबर पर रहने वाली टीम को (21.5 मिलियन डॉलर) टी20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम से करीब 9 गुना ज्‍यादा पैसा मिलेगा।

    871 मिलियन डॉलर बांटे जाएंगे

    फीफा विश्‍व कप में प्रदर्शन के आधार पर प्राइज मनी के अलावा क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों को क्वालिफिकेशन के 10 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इतना ही नहीं तैयारी करने के लिए 2.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे। यानी 48वें नंबर तक रहने वाली टीम को 21.5 मिलियन डॉलर (205 करोड़ रुपये) मिलेंगे। ऐसे में टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच कुल 871 मिलियन डॉलर ( 8299 करोड़ रुपये) बांटे जाएंगे।

    खबरें और भी

    प्राइज मनी का बंटवारा

    • विजेता: 50 मिलियन डॉलर, 476 करोड़ रुपये
    • उपविजेता: 33 मिलियन डॉलर, 314 करोड़ रुपये
    • तीसरा स्थान: 29 मिलियन डॉलर, 276 करोड़ रुपये
    • चौथा स्थान: 27 मिलियन डॉलर, 257 करोड़ रुपये
    • 5 से 8वें स्थान तक: 19 मिलियन डॉलर, 181 करोड़ रुपये
    • 9 से 16वें स्थान तक: 15 मिलियन डॉलर, 143 करोड़ रुपये
    • 17 से 32वें स्थान तक: 11 मिलियन डॉलर, 105 करोड़ रुपये
    • 33से 48वें स्थान तक: 9 मिलियन डॉलर, 86 करोड़ रुपये

    टी20 विश्‍व कप 2026 की प्राइज मनी

    • भारत (विनर): 2,639,423 डॉलर (24,28,49,351 रुपये)
    • न्यूजीलैंड (रनरअप): 1,422,692 डॉलर (13,08,91,789 रुपये)
    • दक्षिण अफ्रीका (3rd प्‍लेस): 1,005,577 डॉलर (9,24,89,855 रुपये)
    • इंग्लैंड (4th प्‍लेस): 974,423 डॉलर (8,96,49,741 रुपये)
    • वेस्टइंडीज: 538,269 डॉलर (4,95,19,222 रुपये)
    • पाकिस्तान: 522,692 डॉलर (4,80,86,182 रुपये)
    • जिम्बाब्वे: 491,538 डॉलर (4,52,20,103 रुपये)
    • श्रीलंका: 475,962 डॉलर (4,37,87,155 रुपये)
    • अफगानिस्तान: 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
    • ऑस्ट्रेलिया: 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
    • अमेरिका: 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
    • स्कॉटलैंड: 278,654 डॉलर (2,56,35,189 रुपये)
    • आयरलैंड: 271,731 डॉलर (2,49,98,298 रुपये)
    • इटली: 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
    • नीदरलैंड: 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
    • संयुक्त अरब अमीरात: 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
    • नेपाल: 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
    • कनाडा: 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
    • नामीबिया: 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
    • ओमान: 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)

    यह भी पढ़ें- फीफा विश्‍व कप 2026: FIFA का क्‍या है मतलब? टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आप भी जान लीजिए

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के रंग में रंगने को तैयार दुनिया, किस ग्रुप में कौन-सी टीम शामिल? कैसा है पूरा शेड्यूल; देखें सभी डिटेल्स