फीफा विश्व कप 2026: FIFA का क्या है मतलब? टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आप भी जान लीजिए
फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। ...और पढ़ें
-1781087783864_m.webp)
फीफा वर्ल्ड कप 2026
HighLights
11 जून से शुरू हो रहा विश्व कप
48 टीमों के बीच होगी टक्कर
3 देश कर रहे WC की मेजबानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) से होगी। इस बार 3 देश (अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको) फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।
16 शहरों में 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इतना ही नहीं 48 देशों के बीच ट्रॉफी की जंग देखने को मिलेगी। ऐसे में यह इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल विश्व कप होगा। विश्व कप से पहले बड़ा सवाल उठता है कि FIFA का मतलब क्या होता है? कुछ ही फुटबॉल प्रेमी होंगे जो इसका फुल फॉर्म जानते होंगे।
फीफा का अर्थ
FIFA का अर्थ है फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (Federation Internationale de Football Association)। इसका अर्थ होता है इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल। यह संस्था दुनिया भर में फुटबॉल को संचालित करती है और हर 4 साल में फीफा विश्व कप का आयोजन कराती है। इसकी स्थापना 1904 में हुई थी। FIFA का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में है।
बता दें कि इस समय फीफा से 211 राष्ट्रीय फुटबॉल संघ जुड़े हुए हैं। फीफा नाम की यह संस्था FIFA विमंस विश्व कप, फीफा U-20 विश्व कप, फीफा U-17 विश्व कप और फीफा क्लब विश्व कप आदि टूर्नामेंट का आयोजन करती है। इतना ही नहीं यह संस्था नियम भी बनाती है।
खबरें और भी
टॉप-2 टीम नॉक आउट में जाएंगी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्मेट की बात करें तो सभी टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद सभी समूह की टॉप-2 टीमें नॉक आउट स्टेज में जाएंगी। इसके अलावा इन्हीं 12 ग्रुप की तीसरे नंबर की टीमों में से 8 टीमें रैंकिंग के आधार पर नॉकआउट स्टेज में एंट्री करेंगी। 29 जून से 3 जुलाई तक 32 टीमों के नॉकआउट से 16 टीमें आगे जाएंगी।
4 से 7 जुलाई तक 16 टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले जाने हैं। 9 और 10 जुलाई को एक-एक, जबकि 11 जुलाई को दो क्वार्टरफाइनल मैच होंगे। 14-15 जुलाई को सेमीफाइनल और 18 जुलाई को थर्ड प्लेस के लिए मैच होगा। 19 जुलाई को अमेरिका के न्यूजर्सी में फाइनल मैच होगा।
सभी टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया
- ग्रुप 1- मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक।
- ग्रुप 2- कनाडा, बोस्निया, हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड।
- ग्रुप 3- ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड।
- ग्रुप 4- अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।
- ग्रुप 5- जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर।
- ग्रुप 6- नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
- ग्रुप 7- बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
- ग्रुप 8- स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे।
- ग्रुप 9- फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे।
- ग्रुप 10- अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन।
- ग्रुप 11- पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया।
- ग्रुप 12- इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।