FIFA World Cup 2026: विजेता टीम को मिलती है दुनिया की सबसे महंगी ट्रॉफी, कीमत जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप
फीफा विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती जारी है। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में 12 जून से इसकी शुरुआत होगी। ...और पढ़ें

फीफा विश्व कप 2026 की ट्रॉफी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती जारी है। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में 12 जून से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान 48 टीमों के बीच चमचमाती सुनहरी ट्रॉफी के लिए घमासान होगा।
अर्जेंटीना जहां मौजूदा चैंपियन है,तो वहीं फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन और पुर्तगाल को प्रवल दावेदार माना जा रहा है। जर्मनी और ब्राजील भी सभी को चौंका सकती हैं और ट्रॉफी जीत सकती हैं। इस बीच सवाल उठने लगा है कि फीफा विश्व कप ट्रॉफी की असल कीमत क्या है?
सबसे महंगी ट्रॉफी दी जाती है
पूरी दुनिया में किसी भी स्पोर्ट्स की बात की जाए तो फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को सबसे महंगी ट्रॉफी दी जाती है। 37 सेंटीमीटर ऊंची यह ट्रॉफी 18 कैरेट गोल्ड से बनी है और इसमें 6.175 किलोग्राम सोना लगा होता है। इतना ही नहीं इसके बेस में हरे रंग के मैलाकाइट पत्थर की दो परतों लगी होती हैं।
इस पर दो मानव आकृतियां पृथ्वी को थामे हुए दिखाई देती हैं। यह ट्रॉफी पूरी तरह से ठोस नहीं है। यह अंदर से खोखली है। अगर यह ठोस सोने की बनी होती, तो खिलाड़ियों के लिए इसे उठाने में समस्या होती।
करोड़ों में है मार्केट वैल्यू
ट्रॉफी में लगे सोने और मैलाकाइट की वास्तविक कीमत 6,16,300 डॉलर (लगभग 5.1 करोड़ रुपये) है। हालांकि, मौजूदा समय में इसकी मार्केट वैल्यू करीब 192 करोड़ रुपये है। फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को जो ट्रॉफी दी जाती है, उसे बाद में वापस ले लिया जाता है और ज्यूरिख में FIFA के हेडक्वार्टर में रखा जाता है।
खबरें और भी
ऐसे में विनर टीम को इस ट्रॉफी रेप्लिका ट्रॉफी सौंपी जाती है। फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को 1970 के दशक में इटली के मूर्तिकार सिल्वियो गाजानिया ने डिजाइन किया था। 1974 के विश्व कप में यह ट्रॉफी वेस्ट जर्मनी ने अपने नाम की थी।