Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    France vs Sweden: फ्रांस के आगे स्वीडन का टिकना मुश्किल, राउंड ऑफ 16 की टिकट पाने के लिए होगी जंग

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 03:12 PM (IST)

    फीफा विश्व कप में फ्रांस का नॉकआउट मुकाबला स्वीडन से होगा। फ्रांस ने मौजूदा विश्व कप में सभी टीमों को हराया है और उसके पास एमबापे, डेंबेले जैसे खतरनाक ...और पढ़ें

    France vs Sweden: फ्रांस के आगे स्वीडन का टिकना मुश्किल

    France vs Sweden: फ्रांस के आगे स्वीडन का टिकना मुश्किल

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। बीते तीन फीफा विश्व कप से लगातार रॉकेट की तरह भाग रही फ्रांस की टीम का इस विश्व कप के नॉकआउट का सफर स्वीडन के खिलाफ शुरू होगा। फ्रांस ने मौजूदा विश्व कप में अपने सामने आने वाली हर टीम को बुरी तरह से धोया है। नार्वे, सेनेगल, इराक... ग्रुप स्टेज में जो भी सामने पड़ा, फ्रांस से जमकर पिटा।

    दूसरी ओर स्वीडन की टीम है जिसने ट्यूनीशिया को 5-1 से हराकर दमदार शुरुआत की लेकिन फिर अगले मैच में नीदरलैंड्स ने इन्हें 5-1 के अंतर से ही पीट दिया और फिर स्वीडन की टीम जापान को भी नहीं हरा पाई।

    इनके साथ 1-1 से ड्रॉ खेल स्वीडन किसी तरह अंतिम-32 में तो आ गई, लेकिन अब उन्हें यहां से आगे जाना है तो वक्त पलट, वाइकिंग बनना होगा और अपने से कई गुना बड़े प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध जान जाने तक लड़ना होगा, तब कहीं जाकर हो सकता है कि ये जीत के आसपास पहुंच पाएं।

    काइलियन एमबापे, ओस्मान डेंबेले, माइकल ओलीस और डिजायर डू का फ्रेंच अटैक इस विश्व कप की सारी टीमों को डरा रहा है और स्वीडन के प्रशंसक तो अपने ही डिफेंस से डरे पड़े हैं।

    इन दोनों की टक्कर में निश्चित तौर पर स्वीडन के अलावा पूरी दुनिया को आनंद आएगा। स्वीडन के अटैक में विक्टर ग्योकेरेस और अलेक्जेंडर इसाक जैसे नाम हैं, दोनों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन भी किया है लेकिन ये दोनों मिलकर भी टीम को ग्रुप चरण में नंबर तीन तक ही ले जा पाए।

    खबरें और भी

    फ्रांस की रणनीति

    फ्रांस के पास बीते कुछ सालों से जैसी टीम है, उन्हें रणनीति की कुछ ज्यादा जरूरत होती नहीं है लेकिन फिर भी ये टीम तेजी से रंग बदलती फुटबाल खेलने के लिए जानी जाती है।

    इनके अटैक और डिफेंस दोनों में तेज भागने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। ये टीम विपक्षियों के एक ढीले पास, या फिर खराब कदम का इंतजार करती है और फिर गेंद मिलते ही तेजी से हमला कर विपक्षी को संभलने का मौका दिए बिना गोल कर देती है। औरेलियन चुआमेनी और एड्रियन राबियो के रूप में दो डिफेंसिव मिडफील्डर गेम को कंट्रोल करते हैं जिससे डू और ओलीस को खुलकर खेलने का मौका मिलता है और वह विपक्षियों को अपनी ओर उलझा डेंबेले और एमबापे के लिए मौके बनाते हैं।

    फॉर्मेशन

    फ्रांस की टीम 4-3-3 की फार्मेशन पर भरेसा करती है। इस फार्मेशन में एमबापे स्ट्राइकर के रूप में रहते हैं जबकि डू और डेंबेले विंगर के रूप में उनका साथ देते हैं और एमबापे के ठीक पीछे रहते हैं ओलीस।

    एमबापे और डेंबेले दोनों के नाम इस विश्व कप में चार-चार गोल हैं टीम को एक बार फिर से इन्हीं से गोल की उम्मीद रहेगी।संभावित शुरुआती 11- माइक (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, दायोत उपामेकानो, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एड्रियन राबियो, ओस्मान डेंबेले, माइकल ओलीस, डिजायर डू और किलियन एमबापे।

    स्वीडन की रणनीति

    फ्रांस की टीम के सामने एक ही रणनीति चल सकती है कि फ्रेंच टीम को उनका स्वाभाविक खेल खेलने से रोक दिया जाए। कुछ चोटों और कुछ कमजोर मिडफील्डरों के चलते स्वीडन के लिए ये आसान नहीं रहेगा। बीते मैच में बेहतरीन गोल करने वाले एंथनी इलांगा का बेहतर इस्तेमाल कर स्वीडन चाहे तो फ्रांस के तेज हमलों का जवाब तेज हमलों से दे सकता है। इलांगा विंग से इसाक और ग्योकेरेस को अच्छा समर्थन दे सकते हैं।

    फॉर्मेशन

    स्वीडन की टीम मुख्यत: 3-5-2 की फार्मेशन में खेलती है जो डिफेंड करते वक्त तेजी से 5-3-2 में बदल जाती है।

    संभावित शुरुआती 11: याकुब जेटरस्ट्राम (गोलकीपर), गुस्ताफ लैगरविल्के, विक्टर लिंडेलव, गेब्रिएल गुंडमुंडसन, अलेक्जेंडर बर्नहार्डसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैल्कम स्ट्राउड, एंथनी इलांगा, विक्टर ग्योकेरेस, अलेक्जेंडर इसाक

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने नीदरैलैंड्स को दी पटखनी, अंतिम-16 में शान से बनाई जगह 

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर