विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 करोड़ रुपये की घड़ी पहनता है इंग्लैंड का ये फुटबॉल कोच, टीम को जिताने के लिए बहाता है पैसा

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:41 PM (IST)

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर और कोच फ्रैंक लैम्पार्ड अपनी लग्जरी घड़ियों को लकी चार्म मानते हैं। उनके पास 16 करोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फ्रैंक लैम्पार्ड लग्जरी घड़ियों को अपना लकी चार्म मानते हैं

  2. उनके पास 16 करोड़ रुपये से अधिक का घड़ी कलेक्शन है

  3. 11 करोड़ की पाटेक फिलिप घड़ी पहनकर टीम ने जीत हासिल की

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेलों की दुनिया में कई खिलाड़ी किसी न किसी तरह का लकी चार्म मानते हैं तो कोई कुछ खास प्रोसेस लगातार फॉलो करता है। महान सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता है कि वह सबसे पहले दाहिने पैर में पैड बांधते थे क्योंकि वह इसे अपने लिए शुभ समझते थे। इसी तरह इंग्लैंड के महान फुटबॉलर और अब कोच की भूमिका निभा रहे फ्रेंक लैम्पार्ड हैं।

लैम्पार्ड घड़ियों को अपना लकी चार्म मानते हैं और एक से एक लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन उनके पास है। वह जीतना विश्वास रणनीति और ट्रेनिंग पर करते हैं उतना ही भरोसा अपनी लग्जरी घड़ियों पर। वह घड़ियों को अपनी किस्मत बदलने वाला मानते हैं।

16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के इस पूर्व मिडफील्डर के पास 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन है और इस कलेक्शन की कई घड़ियों को वह इस सीजन में कई बार दिखा चुके हैं जिसके कारण चर्चा में भी रहे हैं। वह कोवेंट्री टीम के कोच हैं और हाल ही में इस टीम ने न्यूकैसल के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की। इस मैच से पहले कोवेंट्री ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को मात दी थी। इन दोनों मैचों में लैम्पार्ड ने पाटेक फिलिप की लग्जरी घड़ियां पहनी थीं जिन पर सभी का ध्यान गया था।

इन घड़ियों की अनुमानित कीमत तकरीबन 11 करोड़ रुपये बताई जाती है क्योंकि यह प्लैटिनम से बनी हैं और इसमें कई मैकेनिकल फीचर हैं। इस सीजन यह लैम्पार्ड की तरफ से अभी तक पहनी गई सबसे महंगी घड़ी है।

नहीं बदलते रूटीन

लैम्पार्ड के लिए यह सिर्फ लग्जरी घड़ियों का शौक मात्र नहीं है बल्कि वह खुद इस बात को मान चुके हैं कि यह अंधविश्वास से जुड़ा मामला है। लैम्पार्ड साल 2019 में जब चेल्सी के कोच थे तब उन्होंने बताया था कि वह एक निश्चित समय अपने कुत्ते को घुमाने के लिए ले जाते थे और जिम के समय को भी नहीं बदलते हैं। वह टीम को जीत दिलाने के लिए करोड़ों की घड़ियों के अलावा अपने रूटीन पर भी खास ध्यान देते थे।

यह भी पढ़ें- सुपौल की टीम ने पूर्णिया को 3-1 से हराकर फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर जमाया कब्जा

यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा बैन, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।